भारतीय हॉकी टीम ने जीता ओलंपिक टेस्ट इवेंट का गोल्ड, फाइनल में न्यूजीलैंड को 5-0 से हराया

- भारत के लिए हरमनप्रीत
- शमशेर
- नीलकांता
- गुरसाहिबजीत और मनदीप ने गोल दागे
- भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक टेस्ट इवेंट के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 5-0 से हराया
डिजिटल डेस्क, टोक्यो। भारतीय मेंस हॉकी टीम ने बुधवार को टोक्यो ओलंपिक टेस्ट इवेंट के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 5-0 से मात देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड से ग्रुप स्टेज में मिली हार का बदला भी पूरा कर लिया है। ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड ने भारत को 2-1 से मात दी थी। मैच में भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह, शमशेर सिंह, नीलकांता शर्मा, गुरसाहिबजीत सिंह और मनदीप सिंह ने गोल दागे।
India wins Men’s Gold Medal match vs NZL (5-0). IND captain Harmanpreet Singh: “We played very well! We managed to score our opportunities at the start of the game.”#ReadySteadyTokyo #Tokyo2020 @Olympics @Tokyo2020 @TheHockeyIndia pic.twitter.com/wayQb8Nq9F
— International Hockey Federation (@FIH_Hockey) 21 August 2019
Make way for the WINNERS!!
— Hockey India (@TheHockeyIndia) 21 August 2019
FIH Series Finals:
Olympic Test Event:
Next : Olympic Qualifier #IndiaKaGame #ReadySteadyTokyo #Tokyo2020 @WeAreTeamIndia pic.twitter.com/FFToOT0ijj
मैच में दोनों टीमों ने संभलकर खेलना शुरू किया। भारत को 7वें मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला जिस पर गोल नहीं हो सका, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत ने उसी मिनट मिले दूसरे पेनल्टी कार्नर पर गोल करके टीम को बढ़त दिलाई। भारतीय टीम ने गेंद पर नियंत्रण जारी रखा और पहले क्वार्टर में 1-0 की बढ़त कायम रखी। शमशेर ने 18वें मिनट में भारत के लिए दूसरा गोल पेनल्टी कार्नर पर दागा और टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया।
न्यूजीलैंड की टीम दूसरे क्वार्टर में दो बार सर्कल में घुसने में कामयाब रही, जबकि भारत ने तीन और गोल दाग दिए। नीलाकांता ने 22वें मिनट में तीसरा गोल किया। इसके बाद गुरसाहिबजीत सिंह ने 26वें और मनदीप ने 27वें मिनट में लगातार गोल दागे। इसके बाद तीसरे और चौथे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हो सका। आखिरी क्वार्टर में भारतीय डिफेंडरों ने दमदार प्रदर्शन करके न्यूजीलैंड को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया।
Created On :   21 Aug 2019 12:16 PM IST