भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से चटाई धूल, हरमनप्रीत ने दागे दो गोल

- भारत के लिए आकाशदीप ने भी एक गोल किया
डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में खेले जा रहे हॉकी एशियाई चैंपियनशिप में आज भारत ने अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 3-1 से शिकस्त दी। इस जीत के नायक रहे डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह, जिन्होंने मैच में दो गोल दागे। हरमनप्रीत के अलावा आकाशदीप ने एक गोल किया।
भारतीय हॉकी टीम के उप-कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इस मैच में पहला गोल 8वें तो वहीं दूसरा 53वें मिनट में किया। ये दोनों ही गोल पेनाल्टी कॉर्नर से आए। जबकि वीरेंदर लाकरा के शानदार पास को आकाशदीप सिंह ने मैच के 42वें मिनट में गोल में तब्दील किया।
पाकिस्तान की ओर से एकमात्र गोल जुनैद मंजूर ने 45वें मिनट में किया।
A phenomenal all-round performance earns India the BIG over Pakistan #IndiaKaGame #HeroACT2021 pic.twitter.com/uxwWQ7Pm9A
— Hockey India (@TheHockeyIndia) December 17, 2021
मौजूदा टूर्नामेंट में भारत की यह दूसरी जीत है, इससे पहले भारत ने मेजबान बांग्लादेश को 9-0 से मात दी थी, जबकि पाकिस्तान अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश में है। पाकिस्तान का पहला मुकाबला जापान के साथ ड्रॉ पर छूटा था।
इस साल टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारत की टीम मौजूदा वर्ल्ड वर्ल्ड रैंकिंग में पांचवे स्थान पर है।
Created On :   17 Dec 2021 5:09 PM IST