हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद के लिए दिलीप र्टिकी ने दाखिल किया नामांकन

- हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद के लिए दिलीप र्टिकी ने दाखिल किया नामांकन
डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। भारत के पूर्व हॉकी कप्तान और ओलंपियन दिलीप र्टिकी ने रविवार को हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। टिर्की ने कू ऐप पर एक तस्वीर के साथ एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्हें नामांकन दाखिल करने वाले गणमान्य व्यक्तियों के साथ देखा जा सकता है।
पूर्व कप्तान ने कहा कि वह भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दिलीप टिर्की ने कू ऐप पर कहा, सभी के आशीर्वाद से हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन भर दिया है। मैं भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
टिर्की भारतीय हॉकी में सबसे प्रिय शख्सियतों में से एक हैं। उन्होंने 15 साल के लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में 412 मैच के साथ सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच का भारतीय रिकॉर्ड बनाया है। इस साल अगस्त में, हॉकी इंडिया ने अजय नायक को हॉकी इंडिया चुनाव कराने के लिए रिटनिर्ंग ऑफिसर नियुक्त किया।
बिहार सरकार के पूर्व मुख्य चुनाव अधिकारी अजय नायक ने रिटनिर्ंग ऑफिसर का पद ग्रहण किया है। इसके अतिरिक्त एके मजूमदार को सहायक रिटनिर्ंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे तत्काल प्रभाव से अपना पदभार ग्रहण करेंगे।
सोर्सः आईएएनएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Created On :   18 Sept 2022 3:30 PM IST