Health: खाना खाने के तुरंत बाद न पिएं पानी, रहे स्वस्थ्य और निरोग

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। शरीर में पानी की सही मात्रा होना जरुरी है। क्योंकि इससे शरीर स्वस्थ्य रहता है। शरीर में पानी का लेवल बना रहे, इसलिए डॉक्टर्स भी भरपूर पानी पीने की सलाह देते हैं। लेकिन डॉक्टर्स यह भी कहते हैं कि खाना खाने के तुंरत बात पानी नहीं पानी चाहिए। आखिर ऐसा क्यों? आइए जानते हैं इसके बारे में।
खाने के तुरंत बाद पानी पीने से हमारे शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। आयुर्वेद के अनुसार भी खाने के बाद तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए। क्योंकि खाने के तुरंत बाद पानी पीना खतरनाक हो सकता है। इसका प्रभाव आपके पाचनतंत्र पर पड़ता है और आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।
यह भी पढ़े: स्वस्थ त्वचा के लिए स्किनकेयर की इन गलतियों से बचें
जठराग्नि की वजह से पचता है भोजन
हमारे द्वारा ग्रहण किए गए भोजन के बाद वह नाभि के बाये हिस्से में स्थित जठराग्नि में जाकर पचता है। जठराग्नि एक घंटे तक खाना खाने के बाद प्रबल रहती है। खाना खाने के बाद तुरंत पानी पीने से जठराग्नि शांत हो जाती है जिसका सीधा असर पाचन पर पड़ता है। इसलिए हमेशा खाने के कुछ देर तक पानी न पीने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इस जठराग्नि की मदद से ही खाना शरीर में अच्छे से पच पाता है। लेकिन अगर पानी पी लिया जाए तो जठराग्नि शांत हो जाती है और खाना ठीक तरह नहीं पच पाता।
त्वचा संबंधी रोग का हो सकते हैं शिकार
अगर खाने के बाद पानी पी लिया जाए तो पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। साथ ही में आपको गैस से लेकर सीने में जलन तक की कई समस्याएं हो सकती हैं। आयुर्वेद के अनुसार तो खाने के बाद तुरंत पानी पीने से त्वचा संबंधी रोग भी हो सकते हैं।
यह भी पढ़े: सोशल मीडिया पर आग लगा रही उर्वशी की यह तस्वीरें, व्हाइट अटायर में लग रहीं ग्लैमरस
Created On :   30 Jan 2020 4:08 PM IST