हरियाणा विधानसभा चुनाव: भंग होगी हरियाणा विधानसभा, सैनी कैबिनेट की मीटिंग में लगी मुहर, कुछ समय बाद राज्यपाल से मुलाकात करेंगे सीएम सैनी

भंग होगी हरियाणा विधानसभा, सैनी कैबिनेट की मीटिंग में लगी मुहर, कुछ समय बाद राज्यपाल से मुलाकात करेंगे सीएम सैनी
चुनाव से पहले भंग होगी हरियाणा विधानसभा

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा को भंग करने का निर्णय आखिरकार ले लिया गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक बुलाई गई थी। जिसमें विधानसभा को भंग करने की अनुमति दे दी गई है। राज्यपाल से 13 सितंबर से विधानसभा भंग करने की सिफारिश की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सैनी कैबिनेट ने राज्यपाल से 13 सितंबर से हरियाणा विधानसभा को भंग करने की सिफारिश की है। हरियाणा में पूर्ण बहुमत की सरकार है, इसलिए राज्यपाल इस सिफारिश को स्वीकार कर लेंगे। सीएम आज रात 9.30 बजे राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मिलने राजभवन जाएंगे। कैबिनेट की सिफारिश को राज्यपाल द्वारा स्वीकार करने के बाद सीएम सैनी कार्यवाहक चीफ मिनिस्टर के तौर पर चुनाव होने तक कार्य करेंगे।

कब होगा हरियाणा में चुनाव?

हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। हरियाणा में चुनाव 5 अक्टूबर को होना है। नामांकन की लास्ट डेट 12 सितंबर है और नामांकन पात्रों की जांच 13 सितंबर को होगी। नाम वापस लेने की लास्ट डेट 16 सितंबर है। मतपत्रों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।

हरियाणा विधानसभा में कुल 90 सीटें हैं। जिसमें से 73 सामान्य और 17 एससी की सीटें हैं। हरियाणा विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 3 नवंबर को खत्म हो रहा है।

Created On :   11 Sept 2024 2:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story