- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- Fake News: क्या ट्रैफिक नियम बदलते...
Fake News: क्या ट्रैफिक नियम बदलते ही पुलिस का आतंक शुरू ?

डिजिटल डेस्क। हाल ही में देश में नया व्हीकल एक्ट लागू हुआ है। इसके लागू होते ही कई ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जहां नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसकों लेकर दावा किया जा रहा है कि ट्रैफिक नियम बदलते ही पुलिस अवैध वसूली कर जनता की पिटाई कर रही है।
फेसबुक पर वीडियो Sukhjeet Singh Wander ने शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन लिखा है, ट्रैफिक नियम बदलते ही पुलिस का आतंक शुरू, अवैध वसूली का विरोध करने पर प्रारंभ हुई निरीह जनता की पिटाई। इस वीडियो को अधिक से अधिक शेयर करें, जिससे दोषी पुलिसकर्मियों को दंड मिल सके।
ट्विटर पर इसे Ankesh Singh ने शेयर किया है।
ट्रैफिक नियम बदलते ही पुलिस का आतंक शुरू अवैध वसूली का विरोध करने पर प्रारंभ हुई निरीह जनता की पिटाई इस वीडियो को अधिक से अधिक शेयर करें जिससे दोषी पुलिसकर्मियों को दंड मिल सके pic.twitter.com/dwYWnJOMrN
— Ankesh Singh (@AnkeshS30278425) September 7, 2019

भास्कर हिंदी ने अपनी पड़ताल में पाया कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा गलत है। वायरल वीडियो राजस्थान के अलवर का है और नए ट्रैफिक नियम से कोई लेना देना नहीं है। वीडियों की पड़ताल में हमें पत्रिका की एक न्यूज मिली। प्रकाशित न्यूज के अनुसार, अलवर के राज ऋषि कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के बाद वोटों की गिनती को लेकर विवाद हो गया था। जहां प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया था। यह साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडिया का नए मोटर व्हीकल एक्ट से कोई संबंध नहीं है।
Created On :   9 Sept 2019 5:10 PM IST