- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- क्या पूर्व कप्तान विराट कोहली राहुल...
क्या पूर्व कप्तान विराट कोहली राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो रहे हैं ? जानिए वायरल पोस्ट का सच

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने करीब आधी दूरी तय कर ली है। फिलहाल यात्रा मध्यप्रदेश में चल रही है। मप्र में यात्रा का सातवां दिन है। इसी दौरान यात्रा में भारतीय किक्रेटर विराट कोहली के शामिल होने की खबर सोशल मीडिया पर चल रही हैं। बहुत से सोशल मीडिया यूर्जस की तरफ से यह दावा भी किया जा रहा है कि विराट कोहली राहुल गांधी के साथ यात्रा में भाग लेंगे।
जानिए क्या है वायरल पोस्ट में
फेसबुक यूजर " दिनेश विश्वकर्मा " ने 24 नवंबर को वायरल पोस्ट को अपने अकाऊंट पर शेयर किया था। यूजर ने पोस्ट में लिखा है , "दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और देशभक्त विराट कोहली भी होंगे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल।" कई अन्य यूजर भी इस पोस्ट को सच समझ कर इसे शेयर कर रहे हैं।
पड़ताल
पोस्ट में किए गए दावे से संबंधित जानकारी जुटाने के लिए हमने गूगल पर की-वर्ड्स की मदद ली। लेकिन हमें सर्च करने पर दावे से संबंधित कोई विश्वसनीय जानकारी नहीं मिली। विराट कोहली अगर हकीकत में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होते तो मीडिया इसको कवर जरूर करता। लेकिन अभी तक किसी मीडिया हाऊस में विराट को लेकर इस तरह की खबर प्रसारित नहीं हुई। पड़ताल को जारी रखते हुए हमने विराट कोहली के सोशल मीडिया अकाऊटं को खंगाला। यहां पर भी हमें दावे से जुड़ी कोई भी पोस्ट नहीं मिली। इससे यह साबित होता वायरल पोस्ट के तामम दावे झूठे हैं।
रिसर्च से हमें जानकारी मिली कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद टीम इंडिया बांग्लादेश को रवाना होगी। भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट और तीन वनडे मैचें खेले जाएगें। बता दें कि 4 दिसंबर को भारत और बांग्लादेश का पहला मैच खेला जाएगा जिसमें विराट भी खेलेंगे। इससे साफ जाहिर कि विराट कोहली भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं हो रहे है। इस तरह की भ्रामक पोस्ट सोशल मीडिया पर पहले भी वायरल हो चुकी हैं।
Created On :   30 Nov 2022 10:23 PM IST