फिर बढ़ी सैफ अली खान की मुश्किलें: अटैक के बाद अब 15 हजार करोड़ की संपत्ति पर कब्जा कर सकती है सरकार, जाने क्या है पूरा मामला

- एक बार फिर बढ़ी सैफ अली खान की मुश्किलें
- 15 हजार करोड़ की संपत्ति पर कब्जा कर सकती है सरकार
- जाने पूरा मामला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्टर सैफ अली खान कल 6 दिन बाद लीलावती हॉस्पिट से डिस्चार्ज हो गए हैं। सैफ पर 16 जनवरी को हमला किया गया था। जिसमें वो बुरी तरह से घायल हो गए थे। लेकिन अब एक्टर ठीक हैं और घर वापस आ चुके हैं। वहीं सैफ पर हमला करने वाले आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। इसी बीच एक बार फिर सैफ अली खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। दरअसल भोपाल में सैफ अली खान के पटौदी परिवार की 15 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी है जो कि सरकार के कब्जे में आ सकती है। क्योकिं, शत्रु प्रॉपर्टी एक्ट के तहत ये संपत्ति सरकार की हो सकती है।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि, भोपाल में ऐतिहासिक रियासतों की संपत्तियों पर 2015 से रोक लगी हुई थी। जिसके तहत मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (जबलपुर) ने पटौदी परिवार को Appellate Authority में अपना पक्ष रखने के लिए समय दिया था लेकिन पटौदी परिवार ने दिए गए समय में अपना पक्ष नहीं रखा। अब परिवार के पास आदेश को डिवीजन बेंच में चुनौती देने का ऑप्शन है। इस मामले में एक्टर सैफ अली खान, मां शर्मिला टैगोर, बहनें सोहा और सबा अली खान और सैफ की फूफी सबीहा सुल्तान को निर्देश दिया है कि वे इस मामले में Appellate Authority के सामने अपना पक्ष रखें।
क्यों सरकार के कब्जे में आ सकती है सैफ की प्रॉपर्टी?
1968 में शत्रु प्रॉपर्टी एक्ट बनाया गया था इसके अंतर्गत बंटवारे के बाद पाकिस्तान चले गए लोगों की भारत में छोड़ी गई संपत्तियों पर केंद्र सरकार का अधिकार होता है। स्टे हटने के बाद अब सरकार नवाब की संपत्ति को शत्रु संपत्ति अधिनियम के दायरे में लाकर 2015 के आदेश के तहत अपनी कस्टडी में ले सकती है। केंद्र सरकार ने 2015 में ये बताया था कि नवाब हमीदुल्लाह खान की संपत्ति की वैध वारिस उनकी बड़ी बेटी आबिदा थीं, जो पाकिस्तान चली गई थीं इसलिए ये संपत्ति शत्रु संपत्ति कानून के अंतर्गत आती है। वहीं नवाब की दूसरी बेटी साजिदा सुल्तान के वंशज (जैसे सैफ अली खान और शर्मिला टैगोर) इस संपत्ति पर अपना दावा पेश कर रहे हैं। साजिदा सुल्तान नवाब पटौदी की मां और सैफ अली खान की दादी थीं। वे ताउम्र भारत में रही उनकी बहन राबिया सुल्तान थी जो भारत में ही रही थीं।
Created On :   22 Jan 2025 11:27 AM IST