रजनीकांत हेल्थ अपडेट: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की अचानक बिगड़ी तबीयत, देर रात अस्पताल में कराया गया भर्ती, जाने अब कैसी है तबियत

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की अचानक बिगड़ी तबीयत, देर रात अस्पताल में कराया गया भर्ती, जाने अब कैसी है तबियत
  • साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की अचानक बिगड़ी तबीयत
  • देर रात अस्पताल में कराया गया भर्ती
  • जाने अब कैसी है तबियत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों फिल्म 'वेट्टैयन' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बीते दिनों फिल्म का म्यूजिक लॉन्च इवेंट जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में रखा गया था। इस दौरान एक्टर रजनीकांत डांस करते नजर आए थे। इसी बीच अचानक तबियत बिगड़ने पर सुपरस्टार रजनीकांत को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चेन्नई पुलिस ने बताया कि रजनीकांत को पेट दर्द की शिकायत के बाद सोमवार रात अस्पताल लाया गया था।

यह भी पढ़े -थिएटर्स में कमाल दिखा कम तो अब ओटीटी में आजमाएंगे अपनी किस्मत, जानें कहां स्ट्रीम होने वाली है 'सरफिरा'

अस्पताल में भर्ती हैं रजनीकांत

खबरों के अनुसार सूत्र ने कहा कि एक्टर को इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. साई सतीश के अंडर एक इलेक्टिव प्रोसिजर से गुजरना होगा। यह प्रक्रिया मंगलवार को कार्डियक कैथ लैब में की जाएगी। वहीं फैंस एक्टर के हेल्थ अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि एक्टर के परिवार से अभी कोई ऑफिशियल सूचना नहीं दी गई है। खबरों के मुताबिक रजनीकांत की पत्नी लता ने एक्टर का हेल्थ अपडेट दिया है। हालांकि उन्होंने कुछ ज्यादा नहीं बताया बस इतना कहा कि, "सब ठीक है।" वहीं अब सोशल मीडिया पर फैंस रजनीकांत के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

यह भी पढ़े -आलिम हकीम ने एक्टर आदित्य रॉय कपूर को दिया नया लुक, शेयर की फोटो

सालों बाद साथ दिखेंगे अमिताभ-रजनीकांत

रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन में अमिताभ बच्चन लीड रोल में नजर आएंगे। यह उनकी पहली तमिल फिल्म है। उनके अलावा इसमें फहद फासिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, रितिका सिंह, दुशारा विजयन और वीजे रक्षण भी हैं। अमिताभ बच्चन और रजनीकांत सालों बाद इस फिल्म में साथ दिखने जा रहे हैं। आखिरी बार दोनों ने साल 1991 की फिल्म हम में काम किया था। वेट्टैयन 10 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। वहीं रजनीकांत फिलहाल लोकेश कनगराज की फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग में बिजी हैं। इससे पहले सोमवार को उन्होंने दिग्गज फिल्म निर्माता एसपी मुथुरमन और एवीएम सरवनन से मुलाकात की थी और इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं।

यह भी पढ़े -आलिया-दिलजीत का गाना 'चल कुड़िए' हर महिला के लिए एक पावर-पैक ट्रैक

Created On :   1 Oct 2024 6:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story