प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास से अलग होने की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, किया यह कमेंट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रियंका चोपड़ा जोनास ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपने नाम से "जोनास" को हटा दिया है, इसके बाद से ही उनके फैंस इंटरनेट अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने जल्द ही यह अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि प्रियंका और निक जोनास अपनी शादी के तीन साल बाद तलाक लेने वाले हैं। हालांकि, प्रियंका के दोस्त ने एक मीडिया चैनल को इस बात की पुष्टि दी है कि ऐसी खबरें फर्जी हैं।
दोनों के बीच अलगाव की अफवाहें हाल ही में फैलने लगीं जब प्रशंसकों ने देखा कि चोपड़ा, जो अक्सर चोपड़ा-जोनास के नाम से जानी जाती हैं, उन्होंने अपने नाम से उपनाम को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिया है।
अफवाहों पर प्रियंका ने लगाया विराम
नाम बदलने का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रियंका ने अपने पति निक जोनस के इंस्टाग्राम पर एक धमाकेदार कमेंट के साथ तलाक की अफवाहों पर विराम लगा दिया है। 29 वर्षीय जोनास ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर वर्कआउट के दौरान बाइसेप्स कर्ल करते हुए एक ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो शेयर की है। प्रियंका ने इस पोस्ट पर बड़े प्यारे अंदाज में लिखा, "Damn! मैं तुम्हारी इन बांहों में मर जाऊं।"
हैरान हैं प्रियंका के फैन्स
बॉलीवुड की देसी गर्ल द्वारा अपना सरनेम नेम छोड़ने का फैसला करने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स हैरान और हो गए हैं। कई यूजर्स ने ट्विटर का सहारा लिया और प्रियंका और उनके पति निक के बीच अनबन की अटकलें लगाने लगे
प्रियंका की मां दिया बयान
प्रियंका चोपड़ा और पति निक जोनस के अलग होने की खबर पर उनकी मां मधु चोपड़ा ने भी इन अटकलों को अफवाह बताया है। वहीं उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस तरह की झूठी खबरें ना फैलाएं।
Created On :   23 Nov 2021 10:54 AM IST