मन की बात: मोहनलाल से लेकर श्रेया घोषाल तक पीएम मोदी ने इन सितारों को ही क्यों किया नॉमिनेट? मोटापे के खिलाफ अभियान में शामिल

मोहनलाल से लेकर श्रेया घोषाल तक पीएम मोदी ने इन सितारों को ही क्यों किया नॉमिनेट? मोटापे के खिलाफ अभियान में शामिल
  • मोहनलाल से लेकर श्रेया घोषाल तक पीएम मोदी ने इन सितारों को ही क्यों किया नॉमिनेट?
  • मोटापे के खिलाफ अभियान में शामिल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने लोगों में बढ़ते मोटापे पर बात की है। पीएम मोदी ने जिक्र किया था कि मोटापे के खिलाफ एक लंबी लड़ाई लड़नी है। प्रधानमंत्री ने मोटापे के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने का अभियान शुरू किया है। इस अभियान के प्रति लोग अधिक जागरुक हों, इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों की 10 हस्तियों को नॉमिनेट किया है। इसमें फिलें जगत के भी लोगों की शामिल किया गया है। इन लोगों में साउथ फिल्मों के एक्टर मोहन लाल, सिंगर श्रेया घोषाल, भोजपुरी एक्टर निरहुआ और बॉलीवुड एक्टर आर. माधवन शामिल हैं। इसकी जानकारी पीएम ने अपने सोशल मीडिया पर दी है। तो चलिए जानते हैं कि, इन कलाकारों की ही इस अभियान के लिए चुना गया?

इंडस्ट्री के फेमस चहरे

मोहन लाल, सिंगर श्रेया घोषाल, निरहुआ और आर. माधवन अपनी-अपनी इंडस्ट्री के चर्चित कलाकार हैं। इनकी फिल्मों, गानों को दर्शक काफी पसंद करते हैं। इनकी सोशल इमेज भी काफी अच्छी है। ऐसे में अगर ये मोटापे के खिलाफ अभियान से जुड़ते हैं तो इनकी बातों को दर्शक महत्व देंगे।

ये सभी पहले से ही जागरुकता कार्यक्रमों से भी जुड़े रहे हैं। श्रेया घोषाल महिलाओं की समस्या को लेकर एक जागरुकता कार्यक्रम, एड फिल्म से जुड़ी रही हैं, इस एड फिल्म के लिए गाना गा चुकी हैं। वहीं मोहन लाल भी पहले डायबिटीज अवेयरनेस कैंपेन से जुड़े हैं, लोगों को इस समस्या के लिए जागरुक करते रहे हैं। आर. माधवन भी कलाकार के तौर पर दर्शकों का मनोरंजन करते हैं, साथ ही वह पहले भी बेघर लोगों से जुड़े एक अभियान से जुड़कर काम कर चुके हैं। वह पर्यावरण, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े अभियानों से भी जुड़े रहे हैं।

सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग

सोशल मीडिया पर भी इन सभी कलाकारों की फैन फॉलोइंग काफी है। सोशल मीडिया पर अगर ये कलाकार किसी अभियान का प्रचार करेंगे तो ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगा। इंस्टाग्राम पर मोहन लाल के 59 लाख, निरहुआ के 21 लाख और माधवन के 50 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं 320 लाख फॉलोअर्स श्रेया घोषाल के इंस्टाग्राम पर हैं।

Created On :   24 Feb 2025 1:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story