दिल्ली के नए मुख्यमंत्री की होने वाली है घोषणा: शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे उद्योगपति मुकेश अंबानी से लेकर बॉलीवुड के ये सितारे

- दिल्ली के नए मुख्यमंत्री की होने वाली है घोषणा
- शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे बॉलीवुड के ये सितारे
डिजिटल डेस्क, मुंबई। दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। इसका रिजल्ट 8 फरवरी को आया जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में 70 में से 48 सीटें से जीत दर्ज की। ऐसे में दिल्ली को भाजपा का मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। अभी ये साफ नहीं है कि दिल्ली में भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री कौन होगा, लेकिन आज दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री की घोषणा हो जाएगी। इसके बाद दिल्ली में कल यानी कि 20 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है। इसके लिए दिल्ली के रामलीला मैदान को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। इस फंक्शन में बॉलीवुड के भी तमाम सितारें को निमंत्रण भेजा गया है। इसके अलावा उद्योगपति मुकेश अंबानी भी इस फंक्शन में शामिल होंगे।
कैलाश खेर करेंगे परफॉर्म
20 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ मैजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के कई नोताओं, बॉलीवुड की हस्तियों समेत 30 हजार लोग शामिल होंगे। रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह से पहले एक संगीत प्रोग्राम होगा। इस प्रोग्राम में गायक कैलाश खेर परफॉर्म करेंगे।
ये सितारे भी होंगे शामिल
दिल्ली के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में गायक कैलाश खेर के अलावा अक्षय कुमार, हेमा मालिनी और विवेक ओबरॉय सहित 50 फिल्मी सितारे आ रहे हैं। प्रोग्राम में उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी भी शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में बाबा रामदेव, स्वामी चिदांनंद, बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में लाडली बहनों को भी बुलाया गया है। इसके अलावा दिल्ली के किसान भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
Created On :   19 Feb 2025 1:13 PM IST