Chhaava Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचेगी 'छावा', अपनी ही हिट फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ेंगे विक्की कौशल, जानें कितनी है अब तक की कमाई

- छावा लोगों के दिलों में छा रही
- विक्की कौशल की फिल्म का टूटा रिकॉर्ड
- इतनी हुई है अब तक की टोटल कमाई
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विक्की कौशल की फिल्म छावा, जिसमें उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है। फिल्म काफी ज्यादा पसंद की जा रही है और बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता बीत चुका है और उसके साथ ही वो आठवें दिन में एंट्री ले चुकी है। ऐसे में फिल्म भारी कलेक्शन कर रही है, तो चलिए फिल्म की कमाई और टोटल कलेक्शन के बारे में जानते हैं।
छावा का कितना हुआ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?
छावा ने इंडिया में 7 दिनों में ही करीब 225.28 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इतना ही नहीं बल्कि फिल्म का दिन पर दिन कलेक्शन बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म के कलेक्शन से जुड़े 7 दिन के आंकड़ें काफी ज्यादा हैं। वहीं, आज के आंकड़ों के बारे में जानें तो वो अब तक ज्यादा नहीं पता चले हैं। लेकिन 3:25 तक के आंकड़े ऑफिशियल तरीके से बताए गए हैं। सैक्निल्क के मुताबिक, तीन बजकर 25 मिनट तक फिल्म ने 5.59 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है।
छावा ने तोड़ा अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड
विक्की कौशल की फिल्म छावा उनके करियर की अब तक की सबसे हिट फिल्म बन गई है। जिसने सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है और बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है। सिर्फ उरी द सर्जिकल स्ट्राइक का लाइफटाइम कलेक्शन छावा के अब तक के कलेक्शन के बारे में जानें तो, छावा उरी से भी आगे चल रही है। उरी ने बॉलीवुड हंगामा के अनुसार 2019 में 245.36 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं, छावा ने बॉक्स ऑफिस पर स्पीड देखकर लग रहा है कि उरी का भी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड आज ही टुट जाएगा।
Created On :   21 Feb 2025 5:23 PM IST