ब्रेकअप रूमर्स: बिग बॉस फेम एक्ट्रेस प्रियंका चहर और अंकित गुप्ता का हुआ ब्रेकअप? इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को किया अनफॉलो

- प्रियंका चहर और अंकित गुप्ता का हुआ ब्रेकअप?
- इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को किया अनफॉलो
डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्टिंग जगत से आए दिन सितारों के अफेयर्स और बेक्रअप की खबरें आती रहती है। जो कई बार सच होती हैं तो कई बार रूमर्स भी होते हैं। इन समय बिग बॉस फेम एक्ट्रेस प्रियंका चहर और अंकित गुप्ता अपनी पर्समल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दोनों की जोड़ी को फैन्स काफी पसंद करते हैं और दोनों के परफेक्ट कपल भी कहते हैं। लेकिन खबरें हैं कि, अब दोनों के बीच सब कुछ सही नही है। प्रियंका और अंकित के रिश्ते में दरार आ गई है और दोनों का ब्रेकअप हो गया है।
प्रियंका ने अंकित को किया अनफॉलो
दरअसल फैंस ने नोटिस किया है कि प्रियंका चहर चौधरी ने अंकित गुप्ता को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। वहीं अंकित भी अब एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं कर रहे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं। इतना ही नहीं, होली सेलिब्रेशन की फोटोज में भी अंकित प्रियंका के साथ नजर नहीं आए हैं। होली फोटोज में प्रियंका चहर चौधरी व्हाइट सूट पहने दिखाई दी थीं। सिल्वर जूलरी और सनग्लासेस के साथ वे बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। जब प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी सोलो होली फोटोज शेयर कीं तो फैंस उनसे अंकित को लेकर सवाल करने लगे। एक फैन ने पूछा- 'अंकित कहां हैं?' वहीं कुछ फैंस इसे पीआर स्टंट भी बता रहे हैं एक यूजर ने लिखा है- 'ये अनफॉलो वाला सिस्टम पीआर क्यों लग रहा है क्योंकि लाइमलाइट हर जगह से बंद हो गई है।
सेट पर करीब आए प्रियंका-अकिंत
बता दें कि प्रियंका चहर और अंकिता गुप्ता ने हमेशा खुद को एक-दूसरे का महज अच्छा दोस्त बताया है प्रियंका और अंकित की दोस्ती टीवी शो 'उड़ारियां' के दौरान हुई थी। उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी ने फैंस को काफी इंप्रेस किया था। इसके बाद वे 'बिग बॉस 16' में साथ दिखे और बाद में कई म्यूजिक वीडियो में एक साथ काम किया।
Created On :   16 March 2025 12:37 PM IST