आईफा अवॉर्ड 2024 का आगाज: शाहरुख -विक्की होंगे आईफा अवॉर्ड्स 2024 के होस्ट, रेखा देंगी 22 मिनट की परफॉर्मेंस, अबू धाबी में ये सितारे मचाएंगे धमाल

शाहरुख -विक्की होंगे आईफा अवॉर्ड्स 2024 के होस्ट, रेखा देंगी 22 मिनट की परफॉर्मेंस, अबू धाबी में ये सितारे मचाएंगे धमाल
  • शाहरुख खान-विक्की कौशल होंगे आईफा अवॉर्ड्स 2024 के होस्ट
  • रेखा देंगी 22 मिनट की परफॉर्मेंस
  • अबू धाबी में सितारे मचाएंगे धमाल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हर साल की तरह इस साल भी अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार अबु धाबी में आयोजित हो रहा है। जिसका का आज से आगाज हो रहा है। तीन दिनों तक चलने वाले इस इवेंट में बी टाउन के तमाम सेलेब्स धमाल मचाते नजर आने वाले हैं। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी (IIFA) पुरस्कार 2024 में शामिल होने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स पहुंच चुके हैं। 27 सितंबर को अबू धाबी के यस आइलैंड में हो रहे इस इवेंट को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान फेमस फिल्म डायेक्टर करण जौहर साथ में होस्ट करते नजर आएंगे। वहीं विक्की कौशल भी इवेंट को होस्ट करेंगे। वहीं कई सेलेब्स इंवेट में जोरदार परफॉर्मेंस देते नजर आएंगे।

यह भी पढ़े -थिएटर्स में कमाल दिखा कम तो अब ओटीटी में आजमाएंगे अपनी किस्मत, जानें कहां स्ट्रीम होने वाली है 'सरफिरा'

22 मिनट की परफॉर्मेंस देंगी रेखा

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा IIFA 2024 में 22 मिनट के डांस परफॉर्मेंस देती नजर आएंगी। वह 150 डांसर्स के साथ परफॉर्म करेंगी। इस दौरान एक्ट्रेस मनीष मल्होत्रा ​के आउटफिट में नजर आएंगी। वहीं रेखा ने 28 सितंबर को आईफा में परफॉर्म करने को लेकर अपना उत्साह जाहिर किय। उन्होंने कहा, "आईफा मेरे दिल में एक खास जगह रखता है, जो न केवल भारतीय सिनेमा के उत्सव का प्रतिनिधित्व करता है बल्कि ग्लोबल मंच पर कला, संस्कृति और प्रेम का एक जीवंत मिश्रण है।

यह भी पढ़े -फातिमा सना शेख ने इंस्टाग्राम पर अपनी एम्स्टर्डम के रिजक्सम्यूजियम में यात्रा की तस्वीरें शेयर की

बेटी संग ऐश्वर्या राय होंगी शामिल

ऐश्वर्या राय बच्चन आईफा इवेंट में भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बॉलीवुड दिवा हमेशा की तरह अपनी बेटी के साथ इवेंट के लिए पहुंची हैं। बता दें कि ऐश्वर्या रायआज IIFA में शिरकत करेंगी। मणिरत्नम निर्देशित और ऐश्वर्या राय स्टारर पोन्नियिन सेलवन को कई नॉमिनेशन मिले हैं। दिलचस्प बात यह है कि गेस्ट लिस्ट में ऐश्वर्या का नाम IIFA उत्सवम के लिए है, वह दक्षिण टीम का नेतृत्व करती दिख रही हैं। अनन्या पांडे, कृति सेनन से लेकर बॉबी देओल तक तमाम बॉलीवुड सेलेब्स आईफा अवॉर्ड में शामिल होने के लिए अबू धाबी पहुंच चुके हैं।

यह भी पढ़े -रजनीकांत, चिरंजीवी, कंगना, अनुपम खेर समेत कई हस्तियों ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

तीन दिन तक चलेगा फंक्शन

अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार 2024 तीन दिन तक चलेगा। जो 27 सितंबर से 29 सितंबर तक चलेगा। पहला दिन यानी 27 सितंबर आईफा उत्सव का दिन है, जिसमें चार दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग जश्न मनाएंगे। दूसरा दिन यानी 28 सितंबर आइफा अवॉर्ड्स की रात है। उत्सव का आखिरी दिन, 29 सितंबर, संगीत उद्योग के लिए आईफा रॉक्स को डेडीक्रेट किया जाएगा।


Created On :   27 Sept 2024 7:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story