पुस्तक और फिल्म से पढ़ाई: सिंधु घाटी सभ्यता पर बनी वृत्तचित्र फिल्म का शा. कला एवं वाणिज्य( नवीन) महाविद्यालय में हुआ प्रदर्शन

सिंधु घाटी सभ्यता पर बनी वृत्तचित्र फिल्म का शा. कला एवं वाणिज्य( नवीन) महाविद्यालय में हुआ प्रदर्शन
  • इतिहास विभाग की ओर से वृत्तचित्र फिल्म का किया गया प्रदर्शन
  • मोहनजोदड़ो,धोलावीरा तथा हड़प्पा नगरों से संबंधित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन
  • इतिहास विभाग के साथ अन्य विभागों के स्टूडेंट ने उत्साहपूर्वक फिल्म देखी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित शा. कला एवं वाणिज्य( नवीन) महाविद्यालय में सिंधु घाटी सभ्यता पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का आज मंगलवार दिनांक 11 मार्च 2025 को प्रदर्शन किया गया। ये प्रदर्शन कॉलेज के इतिहास विभाग की ओर से किया गया।

इतिहास विभाग से साथ साथ अन्य विभाग के छात्रों ने डॉक्यूमेंट्री को उत्साहपूर्वक देखा। वृत्तचित्र फिल्म का विषय वस्तु सिंधु घाटी सभ्यता थी। वृत्तचित्र फिल्म प्रदर्शन के अंतर्गत मोहनजोदड़ो,धोलावीरा तथा हड़प्पा नगरों से संबंधित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ प्रदीप शर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु कार्यक्रम संयोजक ले. आराधना धुर्वे (सहायक प्राध्यापक,इतिहास)को बधाई देते हुए कहा, कि इस प्रकार के चलचित्र, वृत्तचित्र तथा डॉक्यूमेंट्री आदि छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के तथ्यों को समझने में सहायक है। साथ ही इस प्रकार के चलचित्र जब विद्यार्थी एक साथ देखते हैं, तो वे वीडियो का प्रत्येक भाग देखते हैं ,परंतु जब वे अकेले इस प्रकार के वीडियो देखते हैं, तो कई बार महत्वपूर्ण तथ्य स्किप करते हुए, वे बहुत कुछ छोड़ देते हैं,यह छात्रों में एकाग्रता में निरंतर आ रही कमी को प्रदर्शित करता है।

प्राचार्य ने छात्रों को ऐसी विषय वस्तु देखने हेतु प्रेरित किया, जो अध्ययन में सहायक होने के साथ ही रुचिकर भी हो। प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थी को इस प्रकार के कंटेंट को साझा करते हुए ,पढ़ाई में एक दूसरे के साथ साझा अध्ययन करना चाहिए तथा पुस्तक पढ़ने पर भी ध्यान केंद्रित करना चाहिए,यह आगामी जीवन में उनके लिए बहुत सहायक होगा।

Created On :   11 March 2025 6:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story