- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर आयोजित...
Panna News: राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

- शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय पन्ना में
- राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
Panna News: राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस ०४ मार्च के उपलक्ष्य में ०४ मार्च से १० मार्च तक आयोजित सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत किए गए आयोजित कार्यक्रमों के अंतर्गत शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय पन्ना में भी कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक पन्ना साई कृष्णा एस थोटा के मुख्य आतिथ्य तथा एसडीओपी पन्ना ए.पी.एस. बघेल के आतिथ्य में आयोजित किया गया। स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के संयुक्त संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. सचिन गोयल ने राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पन्ना ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस उन वीर जवानों के बलिदानों की याद दिलाता है जिन्होनें देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। एसडीओपी पन्ना ने कहा कि देश के कानूनों का पालन करना चाहिए।
प्रधान आरक्षक आशीष अवस्थी ने साइबर सुरक्षा के संबध में महाविद्यालय के विद्यार्थियो को जागरूक किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.एस.पी.एस.परमार ने कहा कि हमें अपने देश की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति हमेशा जागरूक रहना चाहिए। आयोजित कार्यक्रम में पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शालिनी रजक, द्वितीय स्थान मेघा खटीक तृतीय स्थान आदित्य ददरिया को प्राप्त होने पर पुरूस्कृत किया गया। कार्यक्रम में डॉ.बी.एन. जायसवाल ने विद्यार्थियो से जीवन में सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की। मंच संचालन डॉ.बी.एन. जायसवाल ने किया आभार प्रदर्शन डॉ. सिद्धू सिंह द्वारा किया गया।
Created On :   12 March 2025 12:57 PM IST