- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छतरपुर
- /
- दीवारी नृत्य देख रहे युवक की...
दीवारी नृत्य देख रहे युवक की लाठियों से हत्या, आरोपी पकड़ा

डिजिटल डेस्क,छतरपुर। थाना क्षेत्र के मुड़ेरी गांव में रविवार की रात को कालका देवी मंदिर के यहां दिवारी नृत्य चल रहा था। इसी बीच एक युवक ने शराब के नशे में 55 वर्षीय अधेड़ की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। मामले की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार मुड़ेरी गांव निवासी रामखिलावन सेन रविवार की रात दिवारी का नृत्य देखने घर के पास ही स्थित कालका देवी मंदिर गया था, तभी अचानक बारेलाल पाल ने लाठी से रामखिलावन पर हमला कर दिया। दिवारी नृत्य देखने में शामिल कुछ लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश की, लेकिन बारेलाल के हमले से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारेलाल शराब के नशे में धुत था, जिसने मामूली बात पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना होते ही लोगों में भगदड़ मच गई और मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में जांच शुरू की है।
Created On :   18 Oct 2022 2:39 PM IST