- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पातूर
- /
- पातूर- बालापुर मार्ग पर अज्ञात वाहन...
पातूर- बालापुर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने दी बाइक को टक्कर

डिजिटल डेस्क, पातूर. बालापुर मार्ग पर एक बाइक को अज्ञात वाहन ने जबर्दस्त टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवा एक महिला घायल हो गई है। बाभुलगाव से पातुर की ओर विवरा की आशा सेविका आशा किसन शिंदे उम्र 40 और सागर जगन्नाथ ताले उम्र 25 यह दोनों बजाज पल्सर क्रमांक एमएच 14 इक्यु 7359 से आ रहे थे। इस बाइक को अज्ञात वाहन ने जबर्दस्त टक्कर मार दी। जिस वजह से बाइक सवार मार्ग के बाजु में गिर कर घायल हो गए। इस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पत्रकार दुलेखान घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने एम्बुलेन्स 108 पर फोन लगाया पर व्यस्त होने के कारण उसे आने मे एक घंटे का विलंब हुआ। विवरा के डा. क्षिरसागर यह इसी दरमियान फोर वीलर से आरहे थे। उन्होंने आशा सेविका को पातूर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया। वहां पर प्रारम्भिक इलाज कर उन्हें अकोला के सर्वोपचार अस्पताल भेज कर भरती किया गया। इस महिला के सिर को चोंट लगी है। विवरा के डा. क्षिरसागर ने घटना की गंभीरता को देखते हुए घायल की जान बचाने के लिए अपना वाहन उपलब्ध करावा कर मानवता का परिचय दिया।
Created On :   9 Nov 2022 6:21 PM IST