- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नासिक
- /
- छत्तीसगढ़ का प्रेमी युगल नासिक में...
छत्तीसगढ़ का प्रेमी युगल नासिक में पकड़ा, गर्भवती है नाबालिग

डिजिटल डेस्क, नासिक। छत्तीसगढ़ से भागकर नाशिक के येवला पहुंचा प्रेमी युगल पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस कुछ दिनो से प्रेमी जोड़े का मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर रही थी। क्योंकि बस्तर के दाहवा थाने में नाबालिग लड़की के पिता ने उसके अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद से पुलिस दलदली गांव के विजय भास्कर मरकम को तलाश रही थी। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि लड़की नाबालिग है। पुलिस उसकी सहेलियों पर भी नजर रख रही थी। पुलिस के अनुसार नाबालिग गर्भवती है। जिसने अपनी किसी सहेली को फोन पर इसकी जानकारी दी थी।
गर्भवती हुई नाबालिग
दोनो महाराष्ट्र के मनमाड़ आ गए थे। जहां विजय मजदूरी करने लगा। इसके दो महीने बाद दोनो येवला के अनकाई गांव पहुंचे। वहां विजय ने खेती शुरू की। उधर नाबालिग के पिता उसे ढूंढने की लगातार कोशिश कर रहे थे, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच छत्तीसगढ़ पुलिस ने येवला थाने में मदद मांगी। इसके बाद पुलिस उपनिरीक्षक देविदास पाटिल और हवालदार दीपक शिरुड ने छानबीन शुरु कर दी। संदेह के आधार पर जैसे ही युवक से पूछताछ की गई, मामले की कलई खुल गई और छत्तीसगढ़ पुलिस ने दोनो को हिरासत में ले लिया।
Created On :   18 Sept 2017 11:14 PM IST