- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- श्योपुर
- /
- विश्व विकलांग दिवस पर कार्यक्रम आज...
विश्व विकलांग दिवस पर कार्यक्रम आज मेला ग्राउण्ड पर होगा कार्यक्रम

डिजिटल डेस्क, श्योपुर। कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष विश्व विकलांग दिवस 03 दिसंबर 2020 को मनाया जावेगा। जिसके अंतर्गत 03 दिसंबर को राजीव गांधी सभागार मेला ग्राउण्ड पर प्रातः 11 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा। जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी/उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री रिशु सुमन ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। विश्व विकलांग दिवस के कार्यक्रम में दिव्यांगजनो के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने जावेगे। जिसके लिए मेडीकल टीम कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहेगी। इसी प्रकार दिव्यांगजनो के डायविंग लायसेस (लार्निंग) बनाने की भी कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी के माध्यम से कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, पेयजल आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जावेगी। इस कार्यक्रम में कोविड-19 के नियमो का पालन कराया जावेगा। साथ ही सोशल डिस्टेसिंग, मास्क एवं सेनेटाईजर की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर सुनिश्चित की जावेगी।
Created On :   2 Dec 2020 3:54 PM IST