- Home
- /
- सलेहा में दिखाया गया महालोक का लाईव...
सलेहा में दिखाया गया महालोक का लाईव प्रसारण

डिजिटल डेस्क सलेहा नि.प्र.। मंगलवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल की नगरी में प्रधानमंत्री द्वारा महालोक कारीडोर का भव्य उद्घाटन किया गया। इस उपलक्ष्य में भाजपा संगठन द्वारा प्रत्येक बूथ स्थानों में स्थित शिवालयों तथा धार्मिक स्थलों में भगवान शिव की प्रतिमा का अभिषेक पूजन तथा श्रीराम नाम संकीर्तन किया गया। जिसके तहत सलेहा मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत माल्हन में वृृहद रूप से ग्राम में प्रभात फेरी एवं भगवान श्रीराम का संकीर्तन गायन किया गया और टीव्ही के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ग्रामीणों को दिखया गया। इस दौरान प्रतिष्ठित भागवताचार्य शंखपाणी गर्ग, मंडल अध्यक्ष हरेंद्र त्रिपाठी तथा भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी तरह सलेहा के नया बस स्टैंड परिसर में हनुमान जी मंदिर के समक्ष 151 दीप प्रज्वलित किए गए और टीव्ही पर प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी एवं ग्राम सरपंच तथा अन्य धर्म प्रेमी उपस्थित रहे।
Created On :   13 Oct 2022 6:28 PM IST