- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नासिक
- /
- नवजातों की मौत पर पाटिल बोले- “अब...
नवजातों की मौत पर पाटिल बोले- “अब मेट्रो, स्मार्ट सिटी और बुलेट ट्रेन की दुनिया से बाहर आएं”

डिजिटल डेस्क, नासिक। महाराष्ट्र विधानसभा के नेता विपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल ने जिला सरकारी अस्पताल में हुई नवजात बच्चों की मौत को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। साथ ही मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग भी की है। शुक्रवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण कर पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मेट्रो, स्मार्ट सिटी और बुलेट ट्रेन की दुनिया से बाहर आना चाहिए।
मामले में लापरवाही का आरोप लगाकर कहा कि सरकार को सदन में इसका जवाब देना होगा। ग्रामीण क्षेत्र में बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं में भ्रष्ट्राचार जारी है। डॉ. अब्दुल कलाम अमृत आहार योजना बंद हो गई। जिसके चलते कुपोषण बढ़ रहा है। वहीं मनपा के अस्पतालों में सुविधाएं नहीं होने से नागरिकों को जिला अस्पताल का सहारा लेना पड़ता है।
कांग्रेस में ही रहेंगे राणे
पाटिल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि राणे के भाजपा में शामिल होने का मन बनाने वाली बात कोरी अफवाह है। जो जानबूझकर फैलाई गई। जिससे कांग्रेस में फूट डालने की कोशिश हो रही है। इस दौरान पूर्व मंत्री शोभा बच्छाव, ज्ञानेश्वर गायकवाड़, शाहु खैरे, हेमलता पाटिल, राहुल दिवे, अशोक दिवे, उल्हास सातभाई, समीर कांबले आदि उपस्थित थे।

Created On :   15 Sept 2017 9:56 PM IST