- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- श्योपुर
- /
- लॉकडाउन एवं कोविड के प्रावधानो का...
लॉकडाउन एवं कोविड के प्रावधानो का पालन करने हेतु पत्र जारी

डिजिटल डेस्क, श्योपुर। कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु लॉकडाउन एवं कोविड-19 के प्रावधानो का पालन अपने अधीनस्थ अमल से कराने के लिए पत्र जारी किया है। जारी पत्र में कहा है कि भ्रमण में पाया गया है कि अवकाश के दिनो में लॉकडाउन का पूर्णतः पालन नही हो पा रहा है। क्षेत्र के समीपस्थ पयर्टन स्थल जैस- हाथी टीला, मोर डूगरी, जिला परिसर, बंजारा डैम, गुप्तेश्वर, नागदा, आवदा आदि में बहुत अधिक संख्या के मान से नागरिक एकत्रित हो रहे है। साथ ही कोविड-19 के प्रोटोकोल का पालन नही हो पा रहा है। जिसके कारण कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित हो सकती है। कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है कि, आने वाले त्यौहारो एवं लॉकडाउन के दिनो में भारत सरकार के मार्गदर्शन एवं लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा गृह विभाग मप्र शासन के प्रावधानो एवं समय-समय पर जारी निर्देशो का पालन अपने अधीनस्थो से कराना सुनिश्चित करे।
Created On :   12 Aug 2020 1:07 PM IST