- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नासिक
- /
- फायरिंग रेंज से घर ले आए सेना का...
फायरिंग रेंज से घर ले आए सेना का हथगोला, जब फटा तो एक की गई जान, 3 हुए जख्मी

डिजिटल डेस्क, नाशिक। इगतपुरी तहसील के बेलगांव कुरहे में दोपहर चार बजे के आसपास जोरदार धमाका हुआ। भारतीय सेना के तोपखाना क्षेत्र से लाया हुवा गोला फट गया। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जब्कि अन्य तीन गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के जिला अस्पताल भर्ती किया गया है।
मृतक का नाम अजय संजय शिरसाठ, उम्र 21 साल बताई जा रही है। घायलों में उत्तम भीमा मुठे, गायत्री उत्तम मुठे, फशाबाई भीमा मुठे शामिल हैं। धमाके की आवाज करीब दो किलो मीटर तक सुनाई दी थी। अनेक मकानों की खिड़कियों के कांच टूट गए। साथ ही घर की छत बखर गई। इस खबर से गांव के कोतवाल केरु धोंगडे ने वाडीवरहे पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी।
गांव के बगल में भारतीय सेना की फायरिंग रेंज है। जहां गांव के कुछ लोग पाबंदी के बावजुद धातू जमा करने पहुंच जाते हैं। इसी कड़ी में वहां से बम उठा लिया गया। जिसके फटने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
Created On :   22 Aug 2018 9:20 PM IST