प्रत्येक जिले में अंकुर अभियान कार्यक्रम

डिजिटल डेस्क,पन्ना। मध्य प्रदेश शासन पर्यावरण विभाग मंत्रालय के आदेशानुसार प्रत्येक जिले में अंकुर अभियान अंतर्गत वायुदूत एप के माध्यम से वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जाना है। इस अभियन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों द्वारा वृक्षारोपण किया जाकर जनभागीदारी प्रतियोगिता आयोजित की जानी है। वायुदूत एप पर वृक्ष की जानकारी समाचार पत्र में लोड की जानी है। उक्त कार्यक्रम में जिला प्रशासन पन्ना के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जनपद पंचायत पन्ना के अंतर्गत स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा वृक्षारोपण का कार्य किया जाना है साथ ही साथ वायुदूत एप के माध्यम से फोटो भी अपलोड की जा रही है। दिनांक 23 जुलाई को ग्राम सलेहा में स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा वृक्षारोपण का कार्य किया गया है। इस अभियान में विकासखण्ड मिशन प्रबंधक विवेक कुमार मिश्रा द्वारा भी सहभागिता ली गई है। श्री मिश्रा द्वारा शासन की मंनसानुसार स्वसहायता समूह की महिलाओं को उक्त अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता लेने को कहा गया है
Created On :   23 July 2022 7:02 PM IST