New Delhi News: दिल्ली में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार, राजा इकबाल सिंह बने नगर निगम के नए मेयर

- भाजपा के राजा इकबाल सिंह बने दिल्ली नगर निगम के नए मेयर
- दिल्ली में अब भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार
New Delhi News. दिल्ली नगर निगम के मेयर पद पर भाजपा के राजा इकबाल सिंह ने शानदार जीत हासिल की है। सिंह कांग्रेस उम्मीदवार मंदीप सिंह को हराकर दिल्ली नगर निगम के नए मेयर निर्वाचित हुए हैं। इसक साथ ही शुक्रवार से दिल्ली मे ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है। मेयर चुनाव में दिल्ली के भाजपा सांसदों ने भी मतदान किया। मेयर चुनाव में कुल 142 वोट डाले गए। इसमें राजा इकबाल सिंह को 133 वोट मिले। एक वोट अमान्य घोषित कर दिया गया। जीत के बाद राजा इकबाल सिंह ने कहा कि वह सभी को साथ लेकर चलेंगे। सफाई कार्यक्रम उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। दिल्ली की जनता को सभी सुविधाएं मिलेगी। वहीं, जय भगवान यादव उप-महापौर निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस ने उप-महापौर पद पर नाम वापस ले लिया था। राजा इकबाल सिंह ने चुनाव नतीजे आने के बाद अपना पदभार भी ग्रहण कर लिया। इस दौरान उनके साथ दिल्ली के कई सांसद जिसमें बांसुरी स्वराज, रामवीर सिंह बिधूड़ी, कमलजीत सहरावत आदि भी मौजूद थे। दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था।
Created On :   25 April 2025 9:00 PM IST