New Delhi News: लोकसभा की कार्यवाही 10 मार्च तक के लिए स्थगित, जानिए - कितना हुआ कामकाज

New Delhi News. संसद के बजट सत्र के आखिरी दिन लोकसभा की कार्यवाही 10 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई। अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही की समाप्ति की घोषणा करते हुए कहा कि बजट सत्र के पहले चरण में सदन की उत्पादकता 112 प्रतिशत रही। इस दौरान सदन में बजट पर सामान्य चर्चा 16 घंटे 13 मिनट चली, जिसमें 170 सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए। लोकसभा अध्यक्ष ने सदन के कामकाज पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि सत्र के दौरान सदस्यों ने अच्छे वातावरण में चर्चा की। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पेश धन्यवाद प्रस्ताव पर 17 घंटे 23 मिनट की सार्थक चर्चा की गई। इसमें 173 सदस्यों ने देर रात तक बैठकर अपने विचार रखे। इसके साथ ही ओम बिरला ने 10 मार्च सुबह 11 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा की।
संसद का बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी को शुरू हुआ था। इस दौरान 1 मार्च को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2025-26 पेश किया था। बजट सत्र का दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चलेगा।
Live Updates
- 13 Feb 2025 5:54 PM IST
बजट सत्र के आखिरी दिन लोकसभा की कार्यवाही 10 मार्च तक के लिए स्थगित
New Delhi News. संसद के बजट सत्र के आखिरी दिन लोकसभा की कार्यवाही 10 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई। अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही की समाप्ति की घोषणा करते हुए कहा कि बजट सत्र के पहले चरण में सदन की उत्पादकता 112 प्रतिशत रही। इस दौरान सदन में बजट पर सामान्य चर्चा 16 घंटे 13 मिनट चली, जिसमें 170 सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए। लोकसभा अध्यक्ष ने सदन के कामकाज पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि सत्र के दौरान सदस्यों ने अच्छे वातावरण में चर्चा की। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पेश धन्यवाद प्रस्ताव पर 17 घंटे 23 मिनट की सार्थक चर्चा की गई। इसमें 173 सदस्यों ने देर रात तक बैठकर अपने विचार रखे। इसके साथ ही ओम बिरला ने 10 मार्च सुबह 11 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा की।
Created On :   13 Feb 2025 5:52 PM IST