उभरते खिलाड़ी: मांडविया ने भारत को खेल महाशक्ति बनाने प्रतिभा विकास पर दिया जोर

मांडविया ने भारत को खेल महाशक्ति बनाने प्रतिभा विकास पर दिया जोर
  • देश में कभी भी जनशक्ति या प्रतिभा की कमी नहीं रही
  • 100 दिन में चिन्हित होंगे एक लाख उभरते युवा खिलाड़ी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. केन्द्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने भारत को खेल महाशक्ति बनाने के लिए प्रतिभा विकास पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत विविधता और संभावनाओं से भरा हुआ है। भारत में कभी भी बौद्धिक क्षमता, जनशक्ति या प्रतिभा की कमी नहीं रही है।

डॉ मांडविया ने यह बात यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कीर्ति (खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन) कार्यक्रम के दूसरे चरण का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भारत के सिर्फ शहर ही नहीं, बल्कि उत्तर पूर्व, तटीय हिमालयी और आदिवासी क्षेत्रों जैसे हमारे दूरदराज के इलाकों में भी बेहतरीन खिलाड़ी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि कीर्ति का उद्देश्य इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पहचानना और उनके कौशल को विकसित करना है।

100 दिन में चिन्हित होंगे एक लाख उभरते युवा खिलाड़ी

डॉ मांडविया ने भारत को वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने के दृष्टिकोण के साथ सरकार ने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पूरे दिल से मदद करने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं। हमें उच्च प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की अनवरत धारा की आवश्यकता है और इसी दिशा में कीर्ति कार्यक्रम खेल उत्कृष्टता के लिए ठाेस कदम है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने कीर्ति कार्यक्रम के तहत 100 स्थानों पर 100 दिनों के भीतर एक लाख उभरते युवा खिलाड़ियों की पहचान करने का फैसला किया है। इस कार्यक्रम के तहत सभी को अपने खेल कौशल विकसित करने के अवसर दिए जाएंगे, चाहे वे गांव में रहते हों या शहर में, चाहे वे गरीब हों या अमीर।

Created On :   19 July 2024 1:23 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story