नाशिक: बेमौसमी बारिश से मकान, प्याज का नुकसान, पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति खंडित

बेमौसमी बारिश से मकान, प्याज का नुकसान, पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति खंडित
  • तूफान और बिजली की कड़कड़ाहट के साथ बेमौसमी बारिश हुई
  • कई मकानों की छत उड़ गई

डिजिटल डेस्क, नाशिक. शहर के साथ जिले के कई क्षेत्र में तूफान और बिजली की कड़कड़ाहट के साथ बेमौसमी बारिश हुई, जिसमें कई मकानों की छत उड़ गई तो कई जगह पर प्याज चाल का नुकसान हुआ। चांदवड तहसील में 10 से 12 मकानों का नुकसान हुआ। नाशिक, दिंडोरी, चांदवड तहसील के साथ अभोणा में बेमौसमी बारिश हुई। नाशिक शहर में कई जगह पर पेड़ करने से बिजली आपूर्ति खंडित हुई।

पिछले कुछ दिनों से गर्मी का पारा बढ़ गया था। ऐसे में दोपहर के समय बेमौसमी बारिश हुई। आपदा व्यवस्थापन विभाग ने दी जानकारी के अनुसार चांदवड तहसील के कानमांडले गांव में 10 से 12 मकानों का नुकसान हुआ। बिजली गिरने से गाय की मौत हुई। अभोणा-कलवण मार्ग पर प्याज चाल का नुकसान हुआ। दो मकानों के छत उड़ गए। नाशिक शहर में तूफान के चलते पेड़ गिर गए।

इसके चलते सिडको, उत्तम नगर, हिरावाडी, पंचवटी, गंगापुर रोड, रविवार कारंजा, मेनरोड आदि परिसर में बिजली आपूर्ति खंडित हुई। महावितरण के अधिकारी-कर्मचारियों ने मरम्मत कर बिजली आपूर्ति सुचारू की।


Created On :   11 May 2024 4:56 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story