जबलपुर: गर्मी के दिनों में ट्रेन दुर्घटनाओं को रोकने बढ़ाई गई पेट्रोलिंग

गर्मी के दिनों में ट्रेन दुर्घटनाओं को रोकने बढ़ाई गई पेट्रोलिंग
  • गार्डर पुलों पर भी रखी जा रही निगरानी
  • जिन स्थानों पर गिट्टी कम है उन स्थानों पर तत्परता के साथ गिट्टी की आपूर्ति की गई है।
  • सभी गार्डर पुलों एवं शार्प कर्व पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल के अंतर्गत गर्मी के दिनों में ट्रेन दुर्घटनाएँ रोकने सतत प्रयास किए जा रहे हैं। पमरे महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय के निर्देश पर तीनों मंडलों में अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी ट्रैक पर किसी प्रकार की दुर्घटना न हो सके।

पमरे मुख्यालय के अनुसार गर्मी के दिनों में लॉन्ग वेल्डेड रेल ट्रैक का तापमान काफी बढ़ जाता है। संरक्षा की दृष्टि से इसके देखरेख के लिए पमरे के सभी रूट पर हॉट वेदर पेट्रोलमैन द्वारा पेट्रोलिंग कराई जा रही है। इसके साथ ही सभी गार्डर पुलों एवं शार्प कर्व पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

जिन स्थानों पर गिट्टी कम है उन स्थानों पर तत्परता के साथ गिट्टी की आपूर्ति की गई है। साथ ही आवश्यक लोकेशनों पर बैलास्ट क्लीनिंग मशीन के माध्यम से गिट्टी की छनाई की जा रही है। फील्ड अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों द्वारा ट्रैक का सतत निरीक्षण किया जा रहा है।

इंजीनियरिंग, टीआरडी एवं सिग्नल विभाग के सम्बंधित ग्रीष्म ऋतु में सेक्शन में अनुरक्षण कार्यों में सम्मिलित होने वाले समस्त स्टाफ का समय-समय पर संरक्षा सेमिनार, वर्कशॉप आयोजित किया जा रहा है।

Created On :   27 May 2024 11:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story