- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- गैस सिलेंडर की पाइप में लीकेज होने...
Jabalpur News: गैस सिलेंडर की पाइप में लीकेज होने से भड़की आग, युवक झुलसा
- फ्रिज, माइक्रो ओवन और किचन का सामान जलकर खाक
- आग ने चारों गैस सिलेंडर को भी अपनी चपेट में ले लिया, लेकिन किसी गैस सिलेंडर में विस्फोट नहीं हुआ।
Jabalpur News: अधारताल की नेता कॉलोनी में रविवार दोपहर 2 बजे गैस सिलेंडर की पाइप लीक होने से आग भड़क उठी। आग बुझाने की कोशिश में एक युवक झुलस गया। युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग से फ्रिज, माइक्रो ओवन और किचन का सामान जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड ने बताया कि नेता कॉलोनी निवासी शिवम मिश्रा के घर पर कैटरिंग का काम होता है।
रविवार दोपहर 2 बजे खाना तैयार करने का काम चल रहा था, तभी गैस सिलेंडर की पाइप लीकेज होने से आग लग गई। शिवम ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस कोशिश में वह झुलस गया। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू किया।
दुकान के साइन बोर्ड में लगी आग
मालवीय चौक स्थित एक इलेक्ट्रिक की दुकान में शाम को साइन बोर्ड में आग लग गई। आग का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
आग की चपेट में आए 4 गैस सिलेंडर, बड़ा हादसा टला प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किचन में चार गैस सिलेंडर रखे हुए थे। आग ने चारों गैस सिलेंडर को भी अपनी चपेट में ले लिया, लेकिन किसी गैस सिलेंडर में विस्फोट नहीं हुआ। इससे बड़ा हादसा टल गया।
कचरे में आग लगने से फैली दहशत
पुरानी विनीत टॉकीज के पीछे रविवार शाम 7.15 बजे कचरे में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। इसी तरह हिनौतिया में रविवार दोपहर 2 बजे नरवाई में आग लग गई। हवा तेज होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी, इससे आसपास के खेतों में आग फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया। फायर ब्रिगेड ने आग पर नियंत्रण किया।
Created On :   21 April 2025 7:12 PM IST