महालक्ष्मी पर्व: बीड जिले में मंगलवार को होगा ज्येष्ठा गौरी का आगमन

  • घर -घर में स्वागत की तैयारी पूरी
  • महाराष्ट्र के सबसे महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक
  • तीन दिनों तक मनाया जाता है पर्व

सुनील चौरे, बीड। माजलगांव, बीड, गेवराई,आष्टी, पाटोदा, केज,परली, अंबाजोगाई, सिरसाला, धारूर, वडवणी सहित आदि तहसील में 10 सितंबर को ज्येष्ठा गौरी का आगमन होगा। हर्षोल्लास से स्वागत कर तीन दिन के पर्व का शुभारंभ होगा।

जानकारी के अनुसार ज्येष्ठा गौरी आह्वान महाराष्ट्र के सबसे महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक है। गणेशोत्सव के दौरान गौरी यानी मां पार्वती का यह त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह त्यौहार ज्येष्ठा गौरी के आह्वान के साथ शुरू होता है और गौरी पूजन और गौरी विसर्जन के साथ समाप्त होता है। यह त्यौहार तीन दिनों तक मनाया जाता है। इस साल यह उत्सव 10 सितंबर को शुरू होगा और 12 सितंबर को समाप्त होगा।

स्वागत की तैयारी पूरी : ज्येष्ठा गौरी पर्व के कुछ दिन पहले ही महिलाओं ने घर की साफ - सफाई की। आलमारी में रखे हुई विभिन्न वस्तुओं को बाहर निकालकर साफ सुथरा किया। ज्येष्ठा गौरी को विभिन्न भोग का लगाने का सभी सामान बाजार मार्केट से लाकर रखा। ज्येष्ठा गौरी का आगमन 10 सिंतबर को होगा । गौरी को शिव की शक्ति और गणेश की माता माना जाता है।

हिंदू परंपरा के अनुसार रंगोली में घर के मुख्य द्वार से लेकर गौरी की स्थापना वाले स्थान तक लक्ष्मी के पैरों के निशान बनाए जाते हैं। आते समय लक्ष्मी के पैरों के मुखौटे लेकर आते हैं। इसे गौरी के आगमन पर बजाना चाहिए। गौरी की स्थापना करने से पहले उन्हें घर में समृद्धि, दूध दुहना जैसी चीजें दिखाई जाती हैं। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में सुगाड़े लगाए जाते हैं तो कुछ जगहों पर मुखौटे लगाए जाते हैं. इस दिन ज्येष्ठा और निष्ठा गौरी दोनों का आगमन होता है। हिंदू धर्म के अनुसार गौरी को शिव की शक्ति का रूप और गणेश की माता माना जाता है।

ज्येष्ठ गौरी पूजन महत्व : ज्येष्ठ गौरी माता भगवान गणेश की माता है। ज्येष्ठ गौरी माता को अन्नपूर्णा देवी माना जाता है। इसका अर्थ होता है, सभी चीजों से संपन्न महालक्ष्मी धन और समृद्धि की देवी हैं इसलिए, भक्त समृद्ध जीवन के लिए गौरी महालक्ष्मी की पूजा करते हैं। इस व्रत को रखना शुभ फल दायक माना जाता है ऐसा करने से लाभ मिलते हैं। यह व्रत महाराष्ट्र में विशेष रुप से रखा जाता है।


Created On :   9 Sept 2024 1:24 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story