Fuel Price: लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आज के दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते पेट्रोल डीजल की कीमतों में उछाल आया है। लगातार तीसरे दिन भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ा दिए हैं। मंगलवार (31 दिसंबर) सुबह पेट्रोल 10 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। वहीं डीजल के रेट में 18 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।
देखा जाए तो पिछले तीन दिनों में पेट्रोल 40 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ है। वहीं डीजल बीते छह दिनों में डीजल 1 रुपए तक महंगा हुआ है। क्या हैं आज देश के महानगरों में पेट्रोल- डीजल की कीमत, आइए जानते हैं...
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 75.14 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 80.79 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में पेट्रोल का रेट 77.79 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल का दाम 78.12 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर है।
डीजल की कीमत
जबकि डीजल की कीमत दिल्ली में 67.96 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में 71.31 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में एक लीटर डीजल की कीमत 70.38 रुपए प्रति लीटर है। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए 71.86 रुपए चुकाना होंगे।
रोज सुबह 6 बजे तय होती है कीमत
बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
Created On :   31 Dec 2019 9:18 AM IST