दिवाली पर आप भी अपने पसंदीदा बॉलीवुड सेलेब्स की तरह इन ट्रेडिशनल आउटफिट को जरूर करें ट्राई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दिवाली का त्योहार 04 नवंबर, 2021 को मनाया जाएगा है, इन कुछ सालों में, बॉलीवुड के सेलेब्स ने काफी शानदार दिवाली पोशाक पहना है। इस दिवाली अगर आप भी कुछ स्टाइलश पहनने की तलाश में हैं तो इन सेलेब्स के आउटफिट से आइडिया ले सकते हैं। आपके पसंदीदा सेलेब्स के कुछ खास स्टाइल हम आपक लिए लेकर आए हैं, यहा आपको उनके बेस्ट कलेक्शन की एक खास लिस्ट मिलेगी।
1.सलमान खान
इस तस्वीर में सलमान खान ने एक काफी प्यारा फ्लोरल कुर्ता पहना है। जो फेस्टिव लुक के साथ साथ स्मार्ट लुक भी दे रहा है।
2. कैटरीना कैफ
कैटरीना ने एक भूरे रंग की बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी है। इस तरह की डिजाइनर साड़ी में आप ग्लैमर्स और ब्यूटीफुल दोनों नजर आ सकती हैं।
3.कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन का गोल्डन- ग्रे कुर्ते में काफी जंच रहे हैं। उस पर ये मुस्कान तो जैसे चार चांद लगा रही है।
4.जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर की पीली साड़ी उन पर कमाल लग रही है। आप भी इस दिवाली कुछ ऐसी ही प्लेन साड़ी पहन सकती हैं। साथ में डिजाइनर ब्लाउज एक अलग ही लुक देगा।
5.अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा का गोल्डन सितारों के साथ काला सूट,उनके गोल्डन झुमकों के साथ काफी अच्छा लग रहा है। आप प्लेन कुर्ती के साथ हेवी झुमके पहन सकती हैं।
6. दीपिका पदुकोण
दीपिका पदुकोण इस हरे कुर्तें में काफी अच्छी लग रही हैं। ब्लॉक प्रिंट वाला ये कुर्ता आपको देखा ट्रेडिशनल यट स्टाइलिश लुक।
7. सारा अली खान
सारा अली खान का यह गोल्डन लहंगा दिवाली के त्योहार के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
8. कृति सेनन
कृति सेनन का यह गुलाबी लहंगा दिवाली पर काफी बेहद खूसूरत लगने वाला है, आप इसे मैचिंग झुमकों के साथ पहन सकती हैं।
Created On :   3 Nov 2021 5:00 PM IST