LOCKDOWN: एलनाज नौरोजी के साथ सनी ने जमकर किया भांगड़ा, वीडियो हो रहा वायरल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लॉकडाउन के चलते तमाम बॉलीवुड स्टार्स अपने-अपने घरों में समय बिता रहे हैं। कोई अपने किचन में स्वादिष्ट पकवान बना रहा है तो कोई अपने घर की साफ-सफाई में लगा है। ऐसे में एक्ट्रेस सनी लियोनी भला कैसे पीछे रह सकती हैं। उन्होंने भी लॉकडाउन में अपने और फैंस के एंटरटेन्मेंट के लिए डिजिटल शो लॉन्च किया है। इस चैट शो का टाइटल "लॉक्ड अप विद सनी" है। सनी ने शो में सेक्रेड गेम्स शो की स्टार एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी के साथ जमकर भांगड़ा किया, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
डिजिटल शो के जरिए फैंस से कनेक्ट हुईं सनी
सनी लियोनी ने कुछ समय पहले अनाउंस किया था कि वे अपना एक डिजिटल चैट शो लॉन्च करने जा रही हैं। यहां सनी रोजाना एक लाइव चैट किया करेंगी। इस शो की शुरुआती गेस्ट के तौर पर अनीशा दीक्षित नजर आई थी। दरअसल, लॉकडाउन के चलते सनी को अपने घर पर ही समय बिताना पड़ रहा है इसलिए उन्होंने इस शो की शुरुआत की है।
BOLDNESS: लॉकडाउन के बीच उर्वशी ने फिर शेयर की तस्वीर, व्हाइट ड्रेस में लग रहीं हॉट
सनी ने बताया था कि उन्होंने अपने ज्यादातर स्टाफ को घर भेज दिया है और वे अपने पति और एक-दो स्टाफ के साथ घर और बच्चों की देखभाल कर रही हैं। सनी लियोनी पिछले कुछ समय से कई हॉट तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं। उनकी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही है।
LOCKDOWN: क्या शराब से होता है कोरोना का खात्मा? कार्तिक आर्यन के सवाल पर डॉक्टर ने दिया ये जवाब
Created On :   16 April 2020 7:55 AM IST
Tags
- बॉलीवुड
- बॉलीवुड़ न्यूज
- सन्नी लियोन
- नजरबंद
- कोरोना वायरस
- दुनिया में कोरोना वायरस
- भारत में कोरोना वायरस
- कोरोना वायरस लॉक डाउन
- भारत बंद
- कोरोनावायरस के कारण भारत लॉकडाउन
- 21 दिन का लॉकडाउन
- सनी लियोनी भांगड़ा डांस
- बॉलीवुड
- बॉलीवुड़ न्यूज
- सन्नी लियोन
- नजरबंद
- कोरोना वायरस
- दुनिया में कोरोना वायरस
- भारत में कोरोना वायरस
- कोरोना वायरस लॉक डाउन
- भारत बंद
- कोरोनावायरस के कारण भारत लॉकडाउन
- 21 दिन का लॉकडाउन
- सनी लियोनी भांगड़ा डांस