LOCKDOWN: पत्नी संग प्रैंक करना प्रिंस नरूला को पड़ा भारी, हुए घरेलु हिंसा के शिकार, देखें वीडियो

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लॉकडाउन के चलते तमाम सितारे इन दिनों अपने घर में रहकर समय बिता रहे हैं। कई स्टार्स सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार अपने फैंस से कनेक्ट हो रहे हैं। कई सितारे अपने फैंस के मनोरंजन के लिए तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। अब एक्टर प्रिंस नरूला ने भी अपने फैंस के लिए एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी पत्नी युविका चौधरी से मार खाते नजर आ रहे हैं।
प्रैंक करना प्रिंस को पड़ा भारी
प्रिंस ने हाल ही अपनी पत्नी और एक्ट्रेस युविका चौधरी के साथ एक प्रैंक किया, लेकिन आखिर में चलकर उनका यह मजाक उन्हीं पर भारी पड़ गया। प्रिंस ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को साझा किया है, जिसमें वह युविका के साथ प्रैंक करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में युविका पहले तो प्रिंस की बातों को काफी ध्यान से सुनती हुई नजर आ रही हैं, लेकिन जैसे ही उन्हें प्रैंक का पता चलता है, तो वह काफी गुस्से में आ जाती हैं और प्रिंस को पीटने लगती हैं।
LOCKDOWN: एलनाज नौरोजी के साथ सनी ने जमकर किया भांगड़ा, वीडियो हो रहा वायरल
Video k baad mera kya haal hua dakheye is video main
A post shared by Prince Yuvika Narula (@princenarula) on
BOLDNESS: लॉकडाउन के बीच उर्वशी ने फिर शेयर की तस्वीर, व्हाइट ड्रेस में लग रहीं हॉट
वीडियो शेयर करते हुए प्रिंस ने कैप्शन में लिखा, "प्रैंक वीडियो.. पत्नी के साथ कुछ मस्ती किया। वीडियो के बाद मेरा क्या हाल हुआ देखिए इस वीडियो में।" बता दें, युविका और प्रिंस की मुलाकात साल 2015 में रिएलिटी शो "बिग बॉस 9" पर हुई थी और साल 2018 में इन दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली। ये कपल डांस रियलिटी शो "नच बलिए" के सीजन 9 के विनर रहा था।
Created On :   17 April 2020 7:42 AM IST
Tags
- नजरबंद
- युविका चौधरी
- प्रिंस नरुला
- कोरोना वायरस
- दुनिया में कोरोना वायरस
- भारत में कोरोना वायरस
- कोरोना वायरस लॉक डाउन
- भारत बंद
- कोरोनावायरस के कारण भारत लॉकडाउन
- 21 दिन का लॉकडाउन
- नजरबंद
- युविका चौधरी
- प्रिंस नरुला
- कोरोना वायरस
- दुनिया में कोरोना वायरस
- भारत में कोरोना वायरस
- कोरोना वायरस लॉक डाउन
- भारत बंद
- कोरोनावायरस के कारण भारत लॉकडाउन
- 21 दिन का लॉकडाउन