बड़ा आरोप: WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा आरोप, कहा - राहुल गांधी और दिपेंद्र सिंह हुड्डा ने मिलकर मेरे खिलाफ रची साजिश

WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा आरोप, कहा - राहुल गांधी और दिपेंद्र सिंह हुड्डा ने मिलकर मेरे खिलाफ रची साजिश
  • भाजपा के दिग्गज नेता बृजभूषण शरण सिंह का आरोप
  • कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और दिपेंद्र सिंह हुड्डा पर बोला हमला
  • कांग्रेस नेताओं पर षडयंत्र रचने की कही बात

डिडिटल डेस्क, चंडीगढ़। कांग्रेस ने शुक्रवार रात हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट्स की पहली जारी की थी। इस लिस्ट में पार्टी ने 31 कैंडिडेट्स को चुनावी मैदान में उतारा था। इस बीच कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण ने बड़ा बयान दिया है। एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद दिपेंद्र हुड्डा पर आरोप लगाया है। बृजभूषण ने कहा है कि दोनों ने साथ मिलकर मेरे खिलाफ साजिश रची है। पूर्व कुशती अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने कोई गलती नहीं की। इस वजह से उन्हें कोई पछतावा नहीं है। सच जल्द ही सबके सामने आ जाएगा।

विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया पर साधा निशाना

बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस से जुलाना सीट पर विनेश फोगाट के चुनाव लड़ने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "महिला रेसलर और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में जाने से पार्टी को कोई फायदा नहीं होगा। वह चुनाव हार जाएंगी। वे दोनों कांग्रेस पार्टी की लुटिया डुबा देंगे।" उन्होंने आगे कहा,"दोनों के कांग्रेस में जाने से सच सामने आ गया। इनके जरिए मेरे खिलाफ, पार्टी के खिलाफ और पीएम मोदी के खिलाफ साजिश की गई।राहुल गांधी-प्रियंका गांधी की जोड़ी ने हुड्डा को आगे करके षड्यंत्र किया। इन लोगों ने बेटियों का इस्तेमाल किया और राजनीति के लिए बेटियों तक को नहीं छोड़ा।"

जाट राजनीति के समर्थन की कही बात

इसके अलावा कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष ने अपनी सफाई को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें जाट राजनीति का समर्थन है। मैंने कुछ गलत नहीं किया है और ना ही मुझे इस बात का पछतावा है। यदि पार्टी मुझे हरियाणा में विधानसभा चुनाव के प्रचार के प्रचार के लिए भेजना चाहेंगी तो मैं जरूर जाऊंगा। मेरा रुतबा और दंबगाई ईश्वर की देन है। यह आगे भी बरकरार रहेगा।

Created On :   7 Sept 2024 3:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story