जल्द आएगी Honda की तीन पहिये वाली बाइक, ये होंगे फीचर

- मार्केट में आने वाले है थ्री-व्हील्स वाहन।
- यामाहा के बाद होंडा ला रही है तीन पहिये वाली बाइक।
- होंडा के पेटेंट को मिली मंजूरी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑटोमोबाइल कंपनियां लगातार नए-नए बदलाव कर रही है। वह जनता के लिए माइलेज, पॉवर और कंफर्ट का पूरा ध्यान रख रही हैं। अब ऑटोमोबाइल कंपनिया दो पहिया वाहनों में थ्री-व्हील्स पर काम कर रही है। इसमें दो पहिये आगे होंगे और एक पहिया पीछे होता है। होंडा (Honda) ने साल 2015 में टोक्यो मोटर शो में थ्री-व्हील्स कॉन्सेप्ट पेश किया था। अब कंपनी को यूरोपिन पेटेंट ऑफिस से अपनी थ्री वीइलर बाइक नियोविंग (NeoWing) के लिए पेटेंट मिल गया है।

Yamaha Niken को सबसे पहले 2018 में इटली में ऑटो-शो में देखा गया था। इसमें 25 लीटर के पैनियर्स दिए गए हैं, जो पीछे बैठी सवारी को हैंडल पकड़ने में मदद करता है। इसमें स्मार्टफोन या गैजेट को चार्ज करने के लिए 12-V का आउटलेट दिया गया है। इसमें लंबी विंडस्क्री, चौड़ी सीटें और हीटेड डैंडल बार ग्रिप्स दिए गए हैं।

NeoWing का कॉन्सेप्ट Yamaha Niken की तरह है। पैटेंट डॉक्यूमेंट में सामने आया है कि NeoWing में दो सिलेंडर और एक 6सिलेंडर इंजन दिया जाएगा। इसका इंजन गोल्डविंग फ्लैट सिक्स 1833सीसी इंजन पर आधारित हो सकता है। उसके साथ ही कंपनी इसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल कर सकती है, जो सामने वाले पहियों या पिछले पहिये को पावर सप्लाई करने में मदद करेगा।
Created On :   21 April 2019 2:55 PM IST