Pandhurna News: केरला एक्सप्रेस ट्रेन की टॉयलेट में मिला यात्री का शव, चिकित्सकों ने जताई हार्ट अटैक की आशंका

  • केरला एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिला यात्री का शव
  • यात्री की पहचान आंध्रप्रदेश के कुराकुला पीटर पॉल (52) के रूप में हुई
  • परिवार के सभी सदस्य विजयवाड़ा से आगरा घूमने जा रहे थे

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-13 18:41 GMT

Pandhurna News। भोपाल से आ रही केरला एक्सप्रेस ट्रेन के टॉयलेट में एक युवक का शव मिला। यात्री की पहचान आंध्रप्रदेश के पटचुरू प्रकाशम निवासी 52 वर्षीय कुराकुला पीटर पॉल के रूप में हुई है। पीटर अपनी पत्नी और बेटे के साथ आगरा जा रहे थे। मृतक का शव पांढुर्ना रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। सिविल अस्पताल के चिकित्सकों ने हार्ट अटैक की संभावना जताई है।

मृतक के बेटे तरुण कुमार ने बताया कि उसके पिता कुराकुला पीटर पॉल एक निजी कंपनी में ड्राइवर थे। परिवार के सभी सदस्य विजयवाड़ा से आगरा घूमने जा रहे थे। जीआरपी के प्रकाश तिवारी और आरपीएफ के महेन्द्र मीणा द्वारा ट्रेन से शव सिविल अस्पताल शिफ्ट कराया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। शनिवार देर रात परिजनों ने शव आंधप्रदेश पैतृक गांव ले गए।

सामाजिक संस्था ने की मदद

मृतक के परिजन आर्थिक रूप से कमजोर थे। उनके पास आंध्रप्रदेश जाने के लिए पर्याप्त राशि नहीं थी। सामाजिक संस्था वाहेगुरू फाउंडेशन द्वारा मृतक के परिजनों की आर्थिक मदद कर आंध्रप्रदेश जाने एम्बुलेंस उपलब्ध कराई।

Tags:    

Similar News