राज्य: कलेक्टर ने मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज पोस्टर का किया विमोचन, प्रतियोगिता के लिए 8 जुलाई तक होंगे पंजीयन

  • मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में होगी प्रतियोगिता
  • क्विज पोस्टर का किया विमोचन
  • 8 जुलाई तक होंगे पंजीयन

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-03 18:05 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में प्रदेश के समृद्धशाली इतिहास, परंपराओं, ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक विविधताओं, कला, प्राकृतिक समृद्धि, महापुरुषों एवं पर्यटन महत्व की संभावनाओं से छात्र-छात्राओं को अवगत कराने तथा पर्यटन के माध्यम से जागरूक करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 27 जुलाई को किया जाएगा। इसके लिए सभी स्कूल प्राचार्यों को लिंक के जरिए 8 जुलाई तक तीन.तीन विद्यार्थियों के पंजीयन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता दो स्तर पर आयोजित होगी जिसमें सर्वप्रथम लिखित परीक्षा में प्रथम 6 स्थान प्राप्त करने वाली टीमें मल्टीमीडिया राउंड में सम्मिलित होंगी। प्रथम तीन टीमें विजेता एवं शेष तीन टीमें उप विजेता घोषित होंगी। इन सभी छह टीमों को प्रमाण पत्र, कूपन एवं मेडल के साथ ही मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों का मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के माध्यम से भ्रमण करने का अवसर प्राप्त होगा। साथ ही सभी सम्मिलित प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

कलेक्टर सुरेश कुमार द्वारा आज कलेक्टर कक्ष में क्विज के लिए राज्य स्तर से प्राप्त पोस्टर का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं पर्यटन क्विज प्रतियोगिता के जिला प्रभारी अशोक चतुर्वेदी, जिला शिक्षा अधिकारी एवं डाइट प्राचार्य रविप्रकाश खरे, सहायक संचालक शिक्षा अमित जैन, क्विज मास्टर रामकिशोर गर्ग उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News