मध्यप्रदेश न्यूज टुडे लाइव: Aaj Ki Taja Khabar: मध्य प्रदेश के आज के मुख्य और ताजा समाचार

  • मध्य प्रदेश के आज के ताजा समाचार
  • लाइव अपेड्ट देखें यहां

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-17 06:25 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में दिनभर क्या हुआ खास, आज घटी कौन सी अहम घटना, किन घटनाओं ने बटोरी चर्चा, नेताओं ने किस पर किया वार और पलटवार, क्या रहेगा मौसम का हाल समेत यहां पढ़े मध्यप्रदेश की आज की ताज़ा खबरें।

Live Updates
2024-09-17 14:49 GMT

डिजिटल डेस्क,शहडोल। मानसून सीजन खत्म होने में मंगलवार से 14 दिन बाकी है। जिलेभर में अब तक पिछले साल की तुलना में 3 इंच ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। अभी बारिश का एक दौर चल रहा है और दूसरा दौर शेष है। सोमवार को पहले दौर की बारिश में मानसून मेहरबान रहा तो 26.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पिछले वर्ष इस दिन 1.4 मिलीमीटर बारिश हुई थी।

2024-09-17 14:34 GMT

डिजिटल डेस्क,शहडोल। आदिवासी छात्रों के लिए संचालित इंदिरा गांधी नेशनल ट्राइबल यूनिवर्सिटी (आईजीएनटीयू) अमरकंटक में छात्रों की संख्या की तुलना में हॉस्टल में कम सीटों की समस्या धीरे-धीरे विकराल रूप ले रही है। केंद्रीय विश्वविद्यालय में अलग-अलग विषय मिलाकर 4 हजार से ज्यादा छात्र पढ़ाई करते हैं। दूसरी ओर छात्रों के रहने के लिए बालक और बालिका हॉस्टल मिलाकर कुल सीटों की संख्या महज एक हजार 160 ही है। इसमें बालिका के लिए 290 कमरों में 580 सीटें व बालकों के लिए 290 कमरों में 580 सीटें शामिल हैं।

2024-09-17 14:27 GMT

डिजिटल डेस्क,शहडोल। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सोमवार को शहर में भव्य जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर अंजुमन मस्जिद रहमानिया जामा मस्जिद सोहागपुर से जुलूस प्रांरभ हुआ।

2024-09-17 14:18 GMT

डिजिटल डेस्क,शहडोल। संभाग मुख्यालय में वार्ड की गलियों से लेकर मुख्य मार्ग पर वाहन चालकों को गड्ढों के बीच सडक़ की तलाश करनी पड़ रही है। आवागमन में परेशानी का आलम यह है कि लोग गड्ढों पर झटके खाकर वाहन चलाने विवश हैं। बारिश का मौसम प्रारंभ होने से पहले नगर पालिका द्वारा शहर में गड्ढों को भरने की बात कही गई पर ज्यादातर स्थानों पर हालात अभी भी जस की तस है, क्योंकि सडक़ों पर डाली गई डस्ट बारिश में बर गईं। परिवार व बच्चों के साथ आवागमन के दौरान लोग गड्ढों पर हादसे का शिकार हो रहे हैं, चोटिल हो रहे हैं।

2024-09-17 14:06 GMT

डिजिटल डेस्क,पन्ना। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पन्ना में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.के. त्रिपाठी, सिविल सर्जन डॉ. आलोक कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।

2024-09-17 13:57 GMT

डिजिटल डेस्क,पन्ना। श्री जुगल किशोर जी मंदिर में शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कथावाचक डॉ. भार्गव नंदन वाराणसी द्वारा पार्थिव शिवलिंग निर्माण व पूजन किया गया। ज्योर्तिलिंग की महिमा का वर्णन विस्तृत रूप से कथावाचक डॉ. भार्गव नंदन द्वारा अमृतमई वाणी से किया गया।

2024-09-17 13:48 GMT

डिजिटल डेस्क,पन्ना। वैष्णव माता प्रायवेट आईटीआई में 17 सितम्बर को देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजन विधि-विधान के साथ संस्था की कार्यशाला में संस्था संचालक अंकुर त्रिवेदी, महाविद्यालय प्राचार्य अविनाश पाण्डेय व आईटीआई प्राचार्य अमित पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान वर्कशाप में लगी विभिन्न मशीनों का भी विधि-विधान व मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया। इस दौरान अंकुर त्रिवेदी द्वारा कहा गया कि भगवान विश्वकर्मा इस सृष्टि के प्रथम शिल्पकार है जिनके द्वारा कई सृजन व नवनिर्माण किये गए। सभी ऐसे संस्थान जहां मशीनों तथा अन्य कर्मकार कार्य होते हैं भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन किया जाता है।

2024-09-17 13:38 GMT

डिजिटल डेस्क,पन्ना। सलेहा नगर में गणेश उत्सव को लेकर नया बसस्टैंड हनुमान मंदिर परिसर में गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई है जहां पर त्रयोदशी 16 सितंबर सोमवार को विशेष महाआरती शाम 6 बजे से आयोजित की गई।

2024-09-17 13:25 GMT

डिजिटल डेस्क,पन्ना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितम्बर को जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ हुआ। अभियान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती ०2 अक्टूबर तक निरंतर विभिन्न स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके माध्यम से स्वच्छता को अपनाने और नागरिकों में स्वच्छता की आदत विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 का सभी नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में शुभारंभ कर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय पन्ना के टाउन हॉल में जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे ने जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

2024-09-17 13:10 GMT

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। वर्ष 2018-19 से 2023-24 तक भंडारित धान के लिए गोदामों और कैपों का भंडारण शुल्क करीब 172 करोड़ 77 लाख 63 हजार 465 रुपए लेने के लिए मध्यप्रदेश वेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स काॅर्पोरेशन के क्षेत्रीय कार्यालय ने मंडल प्रबंधक मध्यप्रदेश राज्य विपणन संघ संभाग जबलपुर यानी मार्कफेड को पत्र लिखा है। इस पत्र में एक चौंकाने वाला खुलासा भी हुआ है कि इसी अवधि में भंडारित धान में 52 हजार 306 मीट्रिक टन की कमी आई है। इस कमी वाली धान की कीमत लगभग 107 करोड़ 65 लाख 48 हजार 610 रुपए है। 3 प्रतिशत से अधिक सूखत के लिए प्राथमिक रूप से जमाकर्ता संस्था एवं भंडारण संस्था द्वारा इस राशि को बराबर वहन किया जाएगा।

Tags:    

Similar News