पेरिस ओलंपिक 2024: नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने रिकॉर्ड 92.97 मीटर भाला फेंक कर गोल्ड पर जमाया कब्जा

  • जेवलिन थ्रो का फाइनल हुआ शुरू
  • नीरज चोपड़ा की नजरें गोल्ड पर
  • भारतीय थ्रोअर के सामने कठिन चुनौती

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-08 19:09 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलिंपिक में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में सीजन बेस्ट 89.45 स्कोर किया। 6 में से उनके बाकी के 5 प्रयास असफल रहे। इसके साथ ही भारत के पेरिस ओलंपिक में पदकों की संख्या 5 हो गई है। इनमें 3 शूटिंग, 1 हॉकी और 1 जेवलिन थ्रो में मिला है। 

वहीं, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 92.97 मीटर भाला फेंका, जो कि ओलंपिक रिकॉर्ड है। अपने 6 में से दो बार नदीम ने 90 मीटर से ज्यादा की दूरी तय की। इनके अलावा चेक गणराज्य के याकूब वालेश ने 88.50 मीटर भाला फेंका।  

Live Updates
2024-08-08 19:48 GMT

पहले प्रयास में फाउल होने के बाद नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 89.45 मीटर की दूरी पर भाला फेंककर सिल्वर मेडल पोजीशन हासिल की। उसके बाद नीरज के चारों प्रयास फाउल रहे हैं। 

2024-08-08 19:27 GMT

पहले 3 प्रयासों के बाद नीरज चोपड़ा सिल्वर मेडल पोजीशन पर बने हुए हैं। उन्होंने 89.45 मीटर दूरी तय की है। वहीं पहले स्थान पर पाकिस्तान के अरशद नदीम हैं 92.97 मीटर दूर भाला फेंका है जो कि ओलंपिक रिकॉर्ड है। 


2024-08-08 19:23 GMT

जेवलिन थ्रो के फाइनल में पहले तीन प्रयासों में अंतिम चार स्थान पर रहने वाले एथलीट बाहर हो गए हैं। अब फाइनल में सिर्फ 8 एथलीट बचे हैं। नीरज 89.45 मीटर दूरी के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम 92.97 मीटर दूरी के साथ पहले नंबर पर हैं। 

2024-08-08 19:18 GMT

नीरज चोपड़ा अपने तीसरे प्रयास में फाउल रहे। वह 89.45 मी. थ्रो के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। 

2024-08-08 19:16 GMT

पहला प्रयास में फाउल होने पर दूसरे प्रयास में नीरज ने शानदार वापसी करते हुए 89.45 मीटर का थ्रो फेंका। यह उनका सीजन का बेस्ट थ्रो है, इससे पहले क्वालीफिकेशन राउंड में नीरज ने 89.34 मीटर की दूरी पर भाला फेंका था। 

2024-08-08 19:13 GMT

पाकिस्तान के अरशद नदीम नंबर-1 हैं। उन्होंने 92.97 मीटर भाला फेंका। ये ओलंपिक रिकॉर्ड है। अभी तक कोई भी थ्रोअर इतना भाला नहीं फेंक सका।

2024-08-08 19:11 GMT

नीरज चोपड़ा का पहला थ्रो फाउल रहा है। उनसे पहले जर्मनी जूलियन वेबर और पाकिस्तान के अरशद नदीम ने भी फाउल थ्रो किए 

Tags:    

Similar News