पेरिस ओलंपिक 2024: मनु भाकर हैट्रिक जड़ने से चूकीं, जर्मनी की मिशेल क्रॉफेन को 6-4 से पछाड़ क्वार्टर फाइनल में पहुंची तीरंदाज दीपिका कुमारी

  • मनु भाकर हैट्रिक जड़ने से चूक गईं
  • तीरंदाज दीपिका कुमारी पहुंची क्वार्टर फाइनल
  • जर्मनी की मिशेल क्रॉफेन को 6-4 से मात दी

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-03 11:23 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ी मनु भाकर हैट्रिक जड़ने से चूक गईं। दो पदक हासिल करने के बाद निशानेबाज मनु को महिला 25 मीटर पिस्टल इवेंट में हार का सामना करना पड़ा। वह इस स्पर्धा के फाइनल में फोर्थ पोजीशन पर रहीं। फाइनल मैच में उन्होंने कुल 28 का स्कोर बनाया। भाकर तीसरा कांस्य पदक जीतकर हैट्रिक जड़ सकती थीं। लेकिन इस बार वह चूक गईं। हालांकि, मनु भाकर पेरिस ने ओलंपिक में लगातार 2 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा है।

बता दें, महिला 25 मीटर पिस्टल इवेंट में दक्षिण कोरिया की जिन यांग ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर पहली पोजीशन हासिल की। वहीं, फ्रांस की केमिली जेद्रजेजेव्स्की ने सिल्वर मेडल जीतकर दूसरे स्थान पर रहीं। साथ ही, हंगरी की वेरोनिका मेजर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता और तीसरी पोजीशन हासिल की।

बता दें, कोरिया की जिन यांग का टोटल स्कोर 37 रहा। फ्रांस की केमिली जेद्रजेजेव्स्की ने भी 37 का स्कोर जड़ा। वहीं, हंगरी की वेरोनिका मेजर ने 31 का स्कोर बनाया।

मनु भाकर ने जीते 2 पदक

पहले ब्रॉन्ज मेडल मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल मुकाबले में जीता था। वहीं, भारतीय खिलाड़ी मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने पेरिस ओलंपिक 2024 में दक्षिण कोरिया के ली वोन्हो और ओ ये जिन को 16-10 से मात दी है। साथ ही, भारत को दूसरा कांस्य पदक दिलवाया।

दीपिका क्वार्टर फाइनल पहुंची

जर्मनी की मिशेल क्रॉफेन को 6-4 से हराकर दीपिका कुमारी तीरंदाजी की वूमेन्स सिंगल्स स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। गोल्डन गर्ल दीपिका ने पहले राउंज में 2 अंक बनाए। वहीं, दूसरे सेट में बराबरी रहने के चलते उनको 1 अंक मिला। तीसरे सेट में दीपिका ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए 2 अंक हासिल कर 5-1 की बढ़त हासिल की और सेट भी जीतीं। फोर्थ सेट में भी वह आगे रहीं। बता दें, आखिरी सेट अपने जीतने के साथ ही दीपिका ने जीत हासिल की।

Tags:    

Similar News