Navya Haridas Biography: कौन हैं नाव्या हरिदास? जो वायनाड सीट पर प्रियंका गांधी को देंगी चुनौती

  • बीजेपी ने नाव्या हरिदास को वायनाड से दी टिकट
  • प्रियंका गांधी के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव
  • केरल बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव के पद पर हैं

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-19 18:05 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीजेपी ने शनिवार को 8 राज्यों की 24 विधानसभा सीटों और केरल के वायनाड की एक लोकसभा सीट पर होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों को ऐलान किया है। बात करें वायनाड लोकसभा सीट को तो यहां से बीजेपी ने कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ नाव्या हरिदास को उतारा है।

इससे पहले बीजेपी ने नाव्या को 2021 में हुए केरल विधानसभा उपचुनाव में कोझिकोड दक्षिण सीट से उम्मीदवार बनाया था। इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें 24,873 वोट हासिल हुए थे और वह तीसरे स्थान पर थीं। इस सीट पर इंडियन नेशनल लीग के अहमद देवरकोविल की जीत हुई थी। आइए जानते हैं उनके बारे में...

महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव

  • 39 साल की नाव्या हरिदास केरल बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव हैं।
  • वो कोझिकोड सहकारिता से दो बार पार्षद भी रह चुकी हैं।
  • वर्तमान में वह कोझिकोड नगर निगम में भाजपा संसदीय दल की नेता भी हैं।
  • नाव्या ग्रेजुएट हैं, उन्होंने केएमसीटी इंजीनियरिंग कॉलेज कालीकट विश्वविद्यालय से 2007 में बी.टेक की डिग्री हासिल की है।
  • उनके पति का नाम शोभिन श्याम है जो पेशे से एक मकेनिकल इंजीनियर हैं।
  • एडीआर (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ) के मुताबिक, नाव्या पर कोई आपराधिक केस दर्ज नहीं है।
  • 2021 विधानसभा चुनाव में लड़ने के दौरान उन्होंने चुनाव आयोग में हलफनामा दायर किया था। जिसके मुताबिक तब उनके पास 1,29,56,264 रुपए की संपत्ति थी।

11 नंवबर को होगा चुनाव

बता दें कि राहुल गांधी इसी साल मई-जून में हुए लोकसभा चुनाव में दो सीट यूपी की रायबरेली और केरल की वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़े थे। दोनों सीट से सांसद चुने जाने के बाद उन्हें नियम के मुताबिक एक सीट से इस्तीफा देना पड़ा था। कांग्रेस नेता ने वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया। इस वजह से यह सीट खाली हो गई थी और अब इस पर उपचुनाव हो रहा है। वायनाड सीट बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए साख का विषय बन गई है। इस वजह से दोनों ही पार्टी इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा देंगी। इस सीट पर 11 नवंबर को चुनाव होगा जबकि रिजल्ट 23 नवंबर को घोषित होगा। 

Tags:    

Similar News