नियुक्ति पत्र: IAS अधिकारी के सामने सीएम नीतीश ने जोड़े हाथ, कहा- पैर पकड़ने को भी हूं तैयार

  • सीएम सचिवालय स्थित संवाद में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में कार्यक्रम
  • सीएम ने बिहार में भूमि सर्वेक्षण से जुड़े मुद्दे पर चर्चा की
  • जुलाई 2025 तक पूरा कर लें भूमि सर्वे

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-04 11:34 GMT

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सीएम नीतीश कुमार ने एक आईएएस अफसर के सामने अपने हाथ जोड़े। साथ ही वे अफसर के पैर पकड़ने की भी बात करने लगे। नीतीश कुमार का ऐसा व्यवहार, बिहार की राजधानी पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक सीएम का यह वीडियो एक समारोह का है, जिसमें राज्य के 9888 सेवाकर्मियों को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा था। इस कार्यक्रम में सीएम के अलावा कई बड़े अधिकारी भी मौजूद थे।

सीएम ने नियोजन पत्र का किया वितरण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अन्तर्गत 9 हजार 8 सौ 88 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया, जिसमें 353 विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, 758 विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, 742 विशेष सर्वेक्षण लिपिक एवं 8,035 विशेष सर्वेक्षण अमीन शामिल हैं। सीएम कुमार ने सांकेतिक रूप से 20 तथा राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने 5 अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान किए। कार्यक्रम के दौरान कुल 75 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री ने हाथ क्यों जोड़ा?

मुख्यमंत्री नीतीश पटना के एक समारोह में मौजूद थे, जहां राज्य के 9888 कर्मियों को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा था। इस कार्यक्रम में सीएम मंच पर खड़े होकर बिहार में भूमि सर्वेक्षण से जुड़े मुद्दे पर चर्चा कर रहे थे। बता दें इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह के साथ कई अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करने हुए नीतीश ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार से विनती की। साथ ही उन्होंने दिपक के सामने हाथ जोड़ उनका पैर पकड़ने की बात की। नीतीश ने कहा, "मैं हाथ जोड़ता हूं, कहुए तो पैर भी छू लूं, भूमि के सर्वे का कार्य जुलाई 2025 तक पूरा कर लें, अगर यह काम पूरा हो गया होता तो कितनी खुशी होती बताइए।”

‘साधनों की कमी नहीं’- नीतीश

सीएम नीतीश ने पटना में आयोजित कार्यक्रम में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार से जमीन के सर्वे का काम जुलाई 2025 तक पूरा करने की प्रार्थना की। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि सर्वेक्षण में किसी भी तरह के साधनों की कमी नहीं होगी। बस कार्य जल्दी पूरा करें।

Tags:    

Similar News