मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने एक बार फिर येलो अलर्ट किया जारी, कुछ राज्यों में मौसम रहेगा साफ तो कीं होगी झमाझम बारिश, जानें अपने राज्य के मौसम के हाल

  • देशभर में मौसम लगा बदलने
  • कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
  • कई राज्यों में ठंड ने दी दस्तक

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-20 03:30 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में हवा के पैटर्न में बदलाव देखने मिल सकता है। जिसके चलते तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है। भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की भी संभावना है। जिसमें आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र के कई जिले शामिल हैं। एमपी में मानसून की वापसी होने के बावजूद कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई जा रही है। जानें अपने राज्य के मौसम के बारे में।

तमिलनाडु का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम में बदलाव लगातार देखने मिल रहे हैं। तमिलनाडु के मौसम में भी बदलाव नजर आ रहा है। जिसके चलते मौसम विभाग ने तमिलनाडु में आने वाले कुछ दिनों में मौसम खराब होने की जानकारी दी है। साथ ही भारी बारिश की चेतावनी भी दी है।

 

यह भी पढ़े -पहली बार चुनाव लड़ने जा रही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को वायनाड से नामांकन दाखिल करेंगी

दिल्ली के तापमान में आ सकती है गिरावट

दिल्ली में मौसम बीते कुछ दिनों से सामान्य है। हालांकि, दिल्ली की हवा में प्रदूषण बढ़ने से परेशानियां देखने मिल रही हैं। वहीं बात करें मौसम की तो, दिल्ली में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में जोरदार ठंड दस्तक दे देगी।

एमपी में बारिश के आसार

एमपी के कई जिलों में मौसम अंगड़ाइयां लेने लगा है। जिसके चलते तेज हवा, गरज और चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। जिसके बाद तापमान में तेजी से गिरावट आने की संभावना है। इससे प्रदेश में जल्द ही ज्यादा ठंड महसूस हो सकती है।

 

यह भी पढ़े -पूर्ण राज्य बनाने के प्रस्ताव को उपराज्यपाल की मंजूरी, पीएम मोदी को ड्राफ्ट सौंपेगे सीएम उमर अब्दुल्ला

महाराष्ट्र का कैसा रहने वाला है मौसम?

महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। साथ ही महाराष्ट्र के तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। सुबह शाम हल्की ठंड का एहसास होना शुरू हो गया है। लेकिन दोपहर होते तक यहां पर आसमान बिल्कुल साफ हो जाता है साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी नजर आने लगती है।

यूपी में हल्की ठंड ने दी दस्तक

यूपी के अधिकांश जिले में हल्की ठंड महसूस होने लगी है। सुबह शाम यूपी में ठंड का एहसास होने लगा है। लेकिन दोपहर होने तक वापस से गर्मी से परेशान हो जाते हैं लोग। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कई हिस्सों में बारिश भी हो सकती है। जिसके बाद तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। 

 

यह भी पढ़े -चंद्रपुर में पांच-पांच सौ रुपए लेकर हजारों लोग रातोंरात बन गए मतदाता

Tags:    

Similar News