पेरिस ओलंपिक 2024: आज 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा से लेकर विनेश फोगाट एथलीट्स की होगी आग्निपरीक्षा, हॉकी का खेला जाएगा सेमीफाइनल, जानें पूरा शेड्यूल

  • पेरिस ओलंपिक 2024 का आज 11वां दिन
  • भारत की कई खेलों में होगी अग्निपरीक्षा
  • जानें भारतीय मैच का पूरा शेड्यूल

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-06 03:28 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में अब तक भारत तीन मेडल जीतने में कामयाब रहा है। ओलंपिक का 10वा दिन भारत के लिए निराशाओं और सफलताओं से भरा रहा। इसके बाद अब 11वें दिन यानी आज (6 जून) भारत के कई स्टार एथलीट्स मैदान में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। इनमें टोक्यो ओलंपिक के जैवलिन थ्रो में भारत को गोल्ड दिला जीताने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा भी जबरदस्त फॉर्म में दिखाई देने वाले हैं। उनके अलावा महिला रेसलर विनेश फोगाट ने भी मैदान में उतरने के लिए कमर कस ली है। साथ ही भारत को गोल्ड दिलाने की उम्मीद लिए इंडियन हॉकी टीम भी सेमीफाइनल खेलने वाली है।

भारत के कई स्टार एथलीट्स का मुकाबला

जैवलिन थ्रो के पहले मुकाबले में ग्रुप-ए में शामिल किशोर जेना मैदान में उतरेंगे। यह मैच दोपहर 1.50 से शुरू होगा। इसके बाद ग्रुप-बी में शामिल स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा दूसरा मुकाबला खेलेंगे। यह मैच दोपहर 3.20 बजे से खेला जाएगा। टोक्यो ओलंपिक में भारत को गोल्ड जीताने के बाद से नीरज चोपड़ा का भारतीय फैंस लंबे अरसे से इंतजार कर रहे थे।

कुश्ती की बात करें तो महिला पहलवान विनेश फोगाट भी जबरदस्त फॉर्म में दिखाई देने वाली है। महिला 50 किलोग्राम कैटेगिरी में राउंड-16 का मुकाबला दोपहर 2.44 बजे से खेला जाएगा। इस राउंड में उनका मुकाबला जापान की युई सुसाकी के साथ होगा। इसके बाद रात 10.30 बजे हॉकी टीम का सेमीफाइनल खेला जाएगा। इस मुकाबले में गोल्ड मेडल के लिए भारत और जर्मनी के बीच आमना-सामना होगा।

पेरिस ओलंपिक के 11वें दिन भारत का शेड्यूल

एथलेटिक्स

पुरुष भाला फेंक ग्रुप A - किशोर जेना - दोपहर 1:50 बजे

महिला 400 मीटर रेपेचेज हीट 1 - किरण पहल - दोपहर 2:50 बजे

पुरुष भाला फेंक ग्रुप B - नीरज चोपड़ा - दोपहर 3:20 बजे।

टेबल टेनिस

पुरुष टीम इवेंट राउंड ऑफ 16 - भारत बनाम चीन - दोपहर 1:30 बजे।

कुश्ती

महिला 50 किग्रा राउंड ऑफ 16 - विनेश फोगाट बनाम युई सुसाकी - दोपहर 2:44 बजे

महिला 50 किग्रा क्वार्टरफाइनल - (क्वलिफिकेशन के आधार पर)

महिला 50 किग्रा सेमीफाइनल - (क्वलिफिकेशन के आधार पर) रात 9:45 बजे।

हॉकी

मेंस सेमीफाइनल - भारत बनाम जर्मनी - रात 10:30 बजे।

Tags:    

Similar News