दिल्ली लोकसभा रिजल्ट: नई दिल्ली लोकसभा सीट पर सोमनाथ भारती ने बांसुरी स्वराज को छोड़ा पीछे, उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी आगे

  • देश भर में मतगणना शुरू
  • नई दिल्ली में भाजपा और कांग्रेस-आप के बीच सीधा मुकाबला
  • मनोज तिवारी ने कन्हैया कुमार को पछाड़ा

Bhaskar Hindi
Update: 2024-06-04 04:19 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के कुल सात लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की गठबंधन से होगा। पहली बार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन कर एक साथ चुनावी मैदान में उतरे। आप ने 4 और कांग्रेस ने 3 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को उतारा है। दिल्ली में वोटों की गिनती के लिए सात मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती की जाएगी।

सोमनाथ भारती ने बांसुरी स्वराज को पीछे छोड़ा

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सोमनाथ भारती नई दिल्ली लोकसभा सीट पर आगे चल रहे हैं। उन्होंने शुरूआती रूझानों में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी और सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को पीछे छोड़ दिया है। चांदनी चौक लोकसभा सीट पर भी इंडिया गठबंधन को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश अग्रवाल शुरूआती रूझान में भाजपा प्रत्याशी प्रवीण खंडेलवाल से आगे चल रहे हैं।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर मनोज तिवारी एक बार आगे चल रहे हैं। शुरूआती रूझान में भाजपा कैंडिडेट कांग्रेस के कन्हैया कुमार से करीब 10 हजार वोटों से आगे हैं। शुरूआती रूझानों में उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र चंदोलिया आगे चल रहे हैं। योगेंद्र चंदोलिया कांग्रेस प्रत्याशी उदित राज के मुकाबले 7736 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं पांच राउंड की गिनती के बाद दक्षिण लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूरी आगे चल रहे हैं। रामवीर सिंह आप कैंडिडेट सहीराम पहलवान के मुकाबले 4227 वोटों से आगे हैं।

Tags:    

Similar News