मौसम अपडेट: दिवाली से पहले एमपी में दिख सकता है चक्रवाती तूफान 'दाना' का असर, भारी बारिश के चलते तापमान में दर्ज होगी गिरावट, जानें दिल्ली के अलावा और किन राज्यों में होगी बारिश

  • दिवाली से पहले एमपी में दिखेगा दाना का असर
  • भारी बारिश के चलते तापमान में आ सकती है गिरावट
  • दिल्ली के अलावा इन राज्यों में बारिश की संभावना

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-27 03:30 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बारिश का मौसम अलविदा कह दिया है। लेकिन चक्रवाती तूफान 'दाना' के चलते मौसम में बदलाव देखने मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले तीन दिनों तक हल्की बारिश देखने मिल सकती है। मौसम में बदलाव के साथ-साथ तामनाम में गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिस वजह से सुबह और शाम में हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है लेकिन दोपहर में भारी धूप के चलते लोग परेशान हैं। इसके अलावा प्रदेश के कई जिलों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।

 किन जिलों में तापमान में दर्ज की गई गिरावट?

प्रदेश के कई शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं प्रदेश में गुरुवार से शनिवार की रात को 18 डिग्री से कम तापमान रहा है। जिसमें पचमढ़ी, रतलाम, भोपाल, बैतूल, धार, गुना, ग्वालियर, इंदौर, खंडवा, रायसेन के अलावा कई और जिले शामिल हैं।

 

यह भी पढ़े -महाराष्ट्र चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

तूफान 'दाना' का कैसा रहेगा असर?

मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी में भी चक्रवाती तूफान 'दाना' का असर देखने मिलेगा। जिस वजह से तीन दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। 27 अक्टूबर को कई जगहों पर गरज और चमक के साथ बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। जिसमें छतरपुर, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा के अलावा कई और जिले शामिल हैं।

 

यह भी पढ़े -लॉरेंस विश्नोई जेल में रह कर लड़ेगा चुनाव? बाबा सिद्दिकी की जान लेने के बाद क्या उन्हीं की सीट से है चुनाव लड़ने का प्लान?

इन राज्यों में वापस से बारिश का दौर हुआ चालू

चक्रवात तूफान के चलते कई राज्यों के मौसम में बदलाव देखने मिल रहे हैं। कहीं बारिश तो कहीं ठंड का सिलसिला जारी है। इसके साथ ही तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। बता दें कि कई जगहों पर बारिश का दौर जारी है जिसमें बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के अलावा कई और राज्य शामिल है। 

 दिल्ली का रहने वाला है मौसम सामान्य

दिल्ली में दिन का मौसम सामान्य रह सकता है। लेकिन चक्रवाती तूफान 'दाना' का असर दिल्ली में भी देखने मिलेगा। दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिल्ली में सुबह और शाम ठंड का दौर जारी रहेगा लेकिन दोपहर में तीखी धूप के चलते लोग परेशान नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, दिवाली के बाद से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज करने के साथ-साथ ठंड भी दस्तक दे सकती है। 

 

यह भी पढ़े -बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की जारी की लिस्ट, 40 नेताओं में कई बड़े दिग्गज, स्मृति ईरानी और नवनीत राणा का भी नाम शामिल

Tags:    

Similar News